{"_id":"126-65934","slug":"Faizabad-65934-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा कर रहे पांच संत गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा कर रहे पांच संत गिरफ्तार
Faizabad
Updated Sat, 31 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में लाख सख्ती के बाद भी संत 84 कोसी परिक्रमा पर उतारू है। जहां पुलिस को देख ज्यादातर लोग भाग जा रहे हैं, वहीं सिर्फ संत ही डटकर मुकाबला कर रहे और गिरफ्तार हो रहे हैं। शुक्रवार को भी तारुन में पांच संतों को हिरासत में लेकर थाने में रखा गया है।
परिक्रमा के लिए गोसाईगंज से टिकरी होते हुए तारुन तक के यात्रा संकल्प को पूरा करने वाले 5 संतों को गिरफ्तार किया। इनमें महंत श्याम सुंदर दास, महंत हरिहर दास, महंत रामदास, महंत ज्योतिशंकर दास, महंत सीता राम शरण दास शामिल हैं। पुलिस सभी को देर शाम तक तारुन थाने में रखे हुए थी। महंत श्याम सुंदर दास ने कहा कि सरकार ने परिक्रमा पूरी तरह रोक ने का दावा किया है, जबकि उनके साथ संत और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल थे, गोसाईगंज से टिकरी होते हुए तारुन तक यात्रा पूरी की गई। संतों का दावा है कि स्थानीय लोग भी यात्रा मार्ग पर खुलकर निकल रहे हैं, मगर पुलिस के आने पर छिप जाते हैं, ताकि पुलिस उनका उत्पीड़न न करे।
31 अगस्त को तारुन से रामभुरभगन, सीताकुंड दराबगंज, बीकापुर में सभा और विश्राम तय है। इसमें तय प्रांत के संत भाग लेंगे। प्रशासन की गिरफ्तारी से कोई डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन
शरद शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता, विहिप
पुलिस की किलेबंदी तोड़ यात्रा में सफल रहे संत
तारुन। शुक्रवार को गोसांईगंज से तारुन तक पुलिस की कड़ी चौकसी रही। इसके बावजूद संतों ने यात्रा मार्ग पर बैनर लेकर संकल्प पूरा कर दिखाया। कोई भी साधु-संत परिक्रमा न कर पाए, इसे लेक र एसपी ग्रामीण पीयूष रंजन, सीओ बीकापुर एनपी सिंह के नेतृत्व में तारुन, हैदरगंज, बीकापुर समेत कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान रात से ही पहरा देते रहे। खुफिया इकाई के सीओ कमल नयन तिवारी भी यात्रा में शामिल होने वालों को बारे में जानकारी जुटाते रहे। तमाम पुलिस कर्मी सादी वर्दी में दुकानों में बैठकर निगरानी करते रहे। इसके बावजूद घेराबंदी तोड़ साधु-संत पदयात्रा शुरू करके तारून तक पहुंच गए।
रात में दी दबिश
तारुन। प्रशासन को परिक्रमा में साधुओं के आने की संभावना थी, लिहाजा परिक्रमा की तैयारी में महीनों से जुटे स्थानीय भाजपा-विहिप और संघ कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस ने बीती रात दबिश भी दी।