{"_id":"126-58195","slug":"Faizabad-58195-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की जनरल ओटी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की जनरल ओटी में लगी आग
Faizabad
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। गुरुवार की देर रात जिला अस्पताल के जनरल ऑपरेशन थिएटर में आग लग गई। इसे देखने के बाद अफरातफरी मच गई। थिएटर से सटे दो वार्डों के मरीजों को आनन-फानन में हटाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी खबर लिखे जाने तक जुटे रहे। घटना रात लगभग 10 बजे की है। बताया गया कि यहां तीमारदारों ने जिला अस्पताल के जनरल ओटी में सुराग से तेज धुआं देखा तो इसकी खबर अस्पताल के प्रशासन को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन जबतक विभाग के कर्मचारी पहुंचते आग ने अंदर ही अंदर तेजी पकड़ ली। तेजी से धुआं निकलने लगा। दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए किसी ओर से गली न मिलने पर आगे का ताला तोड़वाया और इसके खिड़कियों के शीशे तोड़कर पानी डालना शुरू किया गया। साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप करा दी गई। जनरल ओटी के पास ही आर्थो ओटी और ब्लड बैंक की इमारतें हैं। आग इनमें न घुसने पाए इसके लिए अग्निशमन कर्मचारियों ने उधर से ही सुरक्षा के उपाय शुरू किए। अफरातफरी के माहौल में अस्पताल प्रशासन ने जनरल ओटी के बगल पड़ने वाले बच्चा वार्ड और आंख-कान वार्ड के मरीजों को वहां से हटा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाई जा रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग ओटी के अंदर शॉर्ट सर्किट से लगी। जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट इन चीफ डॉ. एनपी सिंह ने भी आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया कि ओटी दिन के दो बजे से बंद है।
विज्ञापन