{"_id":"126-47339","slug":"Faizabad-47339-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम के जुलूस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम के जुलूस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Faizabad
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। कार्तिक पूर्णिमा मेले के पर्व चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस महकमा मोहर्रम पर सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता। इसी के चलते शनिवार को पुलिस लाइंस में अधिकारियों व ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर सुरक्षा रणनीति पर मंथन हुआ। ताजिया जुलूसों को सकुशल कर्बला तक पहुंचाने के लिए बड़े जुलूसों की बाक्स फार्मेटिंग, आगे-पीछे एडवांस टीम के साथ फायर टेंडर, बम खोजी व निरोधी दस्ते की टीम, एंटी सेबोटाज चेक टीम, घुड़सवार दस्ते की तैनाती का खाका खींचा गया है। सिपाहियों को नामवार ड्यूटी आवंटित कर उनको वायरलेस सेट व कैमरों से लैस करने की तैयारी है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद प्रशासन किसी तरह की चूक नहीं होना देना चाहता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों से ताजिए का जुलूस निकलेगा। ताजियों के साथ लोग करतब करते हुए कर्बला कर जाएंगे। मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। जुलूस मार्ग को छह सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जुलूस की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मियों को आपस में संवाद के लिए अलग सेफ चैनल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि बड़े जुलूसों की बाक्स फार्मेटिंग कराई जाएगी। वायरलेस व वीडियो कैमरे के साथ जुलूस के चारों ओर आधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों का घेरा रहेगा। इसके साथ ही आगे-पीछे एडवांस टीम हालात पर नजर रखेगी और फायर टेंडर तथा बमखोजी व निरोधी दस्ता और एंटी सेबोटाज चेक टीम भी साथ-साथ चलेगी। पूरे मार्ग में रूफ टाप ड्यूटी लगायी जा रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कैमरों के साथ वाइनाकुलर का पर प्रयोग किया जा रहा है। घुड़सवार दस्ते को मार्ग पर लगातार भ्रमण कर हालात पर नजर रखने को कहा गया है। एसएसपी ने बताया कि शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने की व्यवस्था की गई है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन