फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सवा करोड़ से विवि में बनेगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल

सवा करोड़ से विवि में बनेगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल

Sun, 10 Mar 2019 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सवा करोड़ से विवि में बनेगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अपने ईडीपी सेल का विस्तार करने में जुट गया है। विवि अपने ईडीपी सेल में 1.25 करोड़ की लागत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल बनवाएगा। साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो कंप्यूटर लैब भी बनाई जा रही हैं। इसमें 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। यहां आईटी के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन



अभी तक जिले में मात्र एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल है। शासन के निर्देशों को सीधे सुनने व प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत प्रशासनिक अधिकारियों से लाइव बात करने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को विकास भवन स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हाल में जाना पड़ता है। साथ ही विवि के इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के पास कंप्यूटर लैब की दिक्कत है। खासकर आईटी के विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब की विशेष जरूरत है।
विज्ञापन



इसमें विवि प्रशासन रूसा के तहत आई पांच करोड़ की ग्रांट को विभिन्न मदों में खर्च कर रहा है। इसी मद के तहत अवध विवि अपने ईडीपी सेल का विस्तार कर रहा है। विश्वविद्यालय एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल 10 लोगों के लिए बना रहा है। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों के लाइव होने पर आवश्यक दिशा-निर्देश मिल सकेंगें। इसके साथ ही 40 कंप्यूटर की दो लैब में आईटी विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल चिप डिवाइस तकनीक का नया कोर्स लांच करेगा विवि
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि अगले सत्र से मोबाइल चिप डिवाइस तकनीक का नया रोजगारपरक कोर्स शुरू करेगा। विवि पीजी डिप्लोमा इन वीएलएसआई कोर्स संचालित करेगा। इसमें बीएससी व एमएससी फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस सहित बीटेक व एमटेक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसकी वार्षिक फीस 40 हजार रुपये होगी। इसमें 50 सीटों पर प्रवेश हो सकेगा।


1.5 करोड़ से मुख्य कैंपस की बिल्डिगों का शुरू हुआ रेनोवेशन
अवध विवि में रूसा की परियोजना के तहत 1.5 करोड़ रुपये बिल्डिगों के रेनोवेशन पर खर्च किए जाने को प्रस्तावित हैं। मौजूदा समय में मुख्य प्रशासनिक भवन में इसका कार्य भी शुरू हो चुका है। विवि प्रशासन अगले दो माह में विवि कैंपस की सभी बिल्डिगों में रेनोवेशन का कार्य कराएगा।



वर्जन
अवध विवि के मुख्य कैँपस में ईडीपी सेल का विस्तार होने का कार्य शुरू हुआ है। इसमें 1.25 करोड़ रुपये की लागत से कॉन्फ्रेंसिंग हाल व दो कंप्यूटर लैब बनने का कार्य चल रहा है। साथ ही विवि के मुख्य कैँपस की बिल्डिगों में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से रेनोवेशन का कार्य भी शुरू हो चुका है।
- प्रो. केके वर्मा, मीडिया प्रभारी, अवध विवि, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed