फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भाव विभोर हुए श्रद्धालु, कहा समारोह ने त्रेतायुग की दिलाई याद

भाव विभोर हुए श्रद्धालु, कहा समारोह ने त्रेतायुग की दिलाई याद

Wed, 07 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाव विभोर हुए श्रद्धालु, कहा समारोह ने त्रेतायुग की दिलाई याद
भाव विभोर हुए श्रद्धालु, कहा दीपोत्सव बन रहा सांस्कृतिक विरासत का मजबूत स्तंभ
विज्ञापन

अयोध्या। दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, पुष्पक विमान से उतरे राम-सीता व लक्ष्मण, साथ में राज्यपाल व मुख्यमंत्री, आकाश से होती पुष्प वर्षा, रात में दीपों की जगमगाहट से झिलमिलाती अयोध्या...ये अलौकिक दृश्य रामनगरी में छोटी दीपावली के दिन दीपोत्सव पर्व पर नजर आया। इस दृश्य ने लोगों को त्रेता युग की याद तो दिलाई, साथ ही भगवान श्रीराम व अयोध्या के प्रति सरकार के अनुराग को एक बार फिर छलकाया।

इस दीपोत्सव समारोह में जब राम की पैड़ी पर एक साथ साढ़े तीन लाख दीप जले तो पूरी अयोध्या एक भक्ति के प्रकाश में डूब गई। वहीं, योगी सरकार का राम के प्रति प्रेम देख अयोध्यावासी भी भाव विभोर हो उठे। अयोध्या बह्मकुंड के ज्ञानी गुरुजीत सिंह इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहते हैं कि ये महोत्सव अयोध्या की धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत का मजबूत स्तंभ बन रहा है।
विज्ञापन


पार्षद अभय श्रीवास्तव कहते हैं कि इस तरह के आयोजन की परिकल्पना सिर्फ राम भक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं। संत मिथिला बिहारी दास, रामचंद्र दास, रंजीव शरण इस दृश्य को देखकर भाव विभोर होकर कहते हैं कि अयोध्या की धार्मिक व सांस्कृतिक सभ्यता की आज जो अनुपम छटा दिखाई दी है वो जीवन की मधुर यादें बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा का दर्शन कर रहीं बुजुर्ग महिला कांति देवी आंखों में आंसू भरकर कहती हैं इतनी सुंदर अयोध्या पहले कभी नहीं लगी थी। आज जीवन धन्य हो गया। लखनऊ से पूरे परिवार के साथ इस दिव्य पर्व का आनंद उठाने आए चंद्रभान उपाध्याय, साक्षी व उनकी दो बेटियां गौरी व शिवांगी कहती है कि अद्भुत है ये पर्व।


मानों रामनगरी आज एक बार फिर श्रीराम के स्वागत में पलके बिछाए बैठी है। बस्ती जनपद से आए विजयकांत, श्रीधर मिश्र, रमाकांत पांडेय आदि बताते हैं कि जितना सुना था, उससे भी बढ़कर है ये आयोजन। वास्तव में राम नगरी में ऐसे ही आयोजन की आवश्यकता है, इसे भाजपा सरकार ने साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed