{"_id":"5bb4fdaf867a5520833a812e","slug":"91538588079-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम राशन और सामान पर गरीबों से लिया ज्यादा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम राशन और सामान पर गरीबों से लिया ज्यादा पैसा
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जांच में खुली अनाज वितरण की धांधली, लाइसेेंस निरस्त
फैजाबाद। मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत देवरिया में गरीबों के अनाज वितरण मेें धांधली की गई। कम राशन और ज्यादा पैसे लिए जाने की शिकायत सही पाई गई। जांच के बाद एसडीएम ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। गांव में अफसरों की चौपाल में पात्रों ने इसकी शिकायत की थी। जांच में ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं।
गांव में आयोजित चौपाल में अंत्योदय कार्डधारकों सियालली, सावित्री, गेंदी देवी, शीला आदि ने निर्धारित मात्रा से कम राशन देने और सामान का ज्यादा पैसा लेने की शिकायत की। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों ने चार-पांच माह से अनाज न मिलने की शिकायत की। शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
अफसरों के निर्देश पर खाद्य विभाग के लोगों ने कोटेदार कमलेश कुमारी से दिए गए स्पष्टीकरण और शिकायत की जांच की तो पचा चला कि कोटेदार से एक-एक किलोग्राम राशन कम दिया गया। निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया गया। यहीं इतना नहीं कोटेदार ने मांगे के गए छह माह के अभिलेखों के बजाए तीन महीने के ही अभिलेख उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
एसडीएम ने जांच में आरोप सही पाए जाने उचित दर विक्रेता कमलेश कुमारी की जमा प्रतिभूति की धनराशि शासन के पक्ष में जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिया। एसडीएम ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राशन कम दिए जाने और सामानों पर ज्यादा पैसा वसूले जाने पर लाइसेंस निरस्त किया गया।