{"_id":"5b96a758867a557f53454714","slug":"91536599896-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुविाह अधिकारी के सामने विदेशी महिला ने रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुविाह अधिकारी के सामने विदेशी महिला ने रचाई शादी
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विवाह अधिकारी के सामने विदेशी महिला ने रचाई शादी
फैजाबाद। जिले के विवाह अधिकारी व एडीएम सिटी के सामने विदेशी महिला ने एक युवक के साथ शादी रचाई। परिवारीजनों की मौजूदगी में अंगूठी व मंगलसूत्र पहनाने के साथ जयमाल डाला गया। इसके बाद विवाह अधिकारी ने विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा। शहर से सटे एक गांव के रहने वाले युवक और इटली की रहने वाली युवती ने विवाह अधिकारी व एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय के सामने विवाह का आवेदन कई दिन पहले किया था। इसकी जांच की औपचारिकता के बाद सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित विवाह अधिकारी व एडीएम सिटी कार्यालय में युवती और युवक के परिवारीजन विवाह की औपचारिकता के लिए एकत्र हुए थे। कागजी औपचारिकता पूरी होने के बाद विवाह अधिकारी के सामने अंगूठी पहनाई गई, युवक ने गले में मंगलसूत्र डाला। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनायी। मौजूद लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया। अपर जिलाधिकारी नगर व विवाह अधिकारी विंध्यवासिनी राय ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विवाह का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।