फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जर्जर मठ-मंदिरों में श्रद्घालुओं के ठहरने पर रोक

जर्जर मठ-मंदिरों में श्रद्घालुओं के ठहरने पर रोक

Tue, 07 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जर्जर मठ-मंदिरों में श्रद्घालुओं के ठहरने पर रोक
जर्जर मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं के ठहरने पर रोक
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी के जर्जर मठ-मंदिरों में सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। अयोध्या में कुल 177 मठ-मंदिर एवं भवन जर्जर चिह्नित किए गए हैं। इन भवनों के स्वामियों को नोटिस भेजकर श्रद्धालुओं को न ठहरने देने को लेकर आगाह किया गया है। फिर भी यदि श्रद्धालु ठहरते हैं और कोई क्षति होती है तो इसकी जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी। उसके विरुद्घ आपराधिक मुकदमा दर्ज भी किया जा सकता है।

अयोध्या के जर्जर मठ-मंदिरों को लेकर नगर निगम अब सचेत हो चुका है। नगर निगम द्वारा जर्जर भवनों पर नोटिस चस्पा कराए जा रहे हैं। साथ ही भवन स्वामियों को सचेत किया गया है कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को न ठहराएं। फिर भी यदि श्रद्धालु ठहरते हैं और कोई क्षति होती है तो इसका उत्तरदायित्व भवन स्वामी पर होगा। सावन मेले में लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं, उनका ठिकाना अयोध्या के मठ-मंदिर ही होते हैं। अधिकांश मठ-मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराने होने के कारण जर्जर हो चुके हैं। विगत वर्षों में सावन मेले के दौरान अयोध्या के यादव मंदिर की छत ढहने से दो श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है। ऐसी घटना फिर न हो इसको लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रशासन ने जर्जर भवनों के स्वामियों को भवन ढहाने का निर्देश दिया है। फिर भी यदि वह नहीं गिराते हैं तो नगर निगम गिरवाएगा। जिसकी क्षतिपूर्ति भवन स्वामी को देनी होगी। वहीं यदि भवन मालिक स्वयं गिराते हैं तो मलबा नगर निगम मुफ्त उठाएगा। नगर निगम के आयुक्त रविशंकर गुप्ता ने बताया कि अयोध्या के जर्जर भवनों व मंदिरों के स्वामियों को नोटिस भेजकर आगाह किया जा रहा है। क्षति होने पर भवनों व मंदिर के मालिक जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, मौत होने पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed