{"_id":"5aca5d5d4f1c1b6b6b8b465d","slug":"91523211613-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी करने वालों को एक एडमिशन देना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी करने वालों को एक एडमिशन देना अनिवार्य
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षुओं को एक-एक दाखिला कराना अनिवार्य
फैजाबाद। परिषदीय स्कूलों में नया नामांकन कराने के लिए स्कूल चलो अभियान में अब सरकार ने एक नई पहल की है। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान व निजी संस्थानों के बीटीसी प्रशिक्षुओं को अब अपने निकटवर्ती क्षेत्रों से एक-एक बच्चे का दाखिला कराने का लक्ष्य दिया गया है। इस आशय का प्रमाण पत्र संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत करने के बाद प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप के आंतरिक मूल्यांकन के समय भारांक भी दिया जाएगा। शासन से फरमान जारी होते ही एडी बेसिक ने मातहतों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान व निजी संस्थानों में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं के सहयोग से स्कूल चलो अभियान का सफल क्रियान्वयन कराए जाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक प्रशिक्षु को आउट ऑफ स्कूल बच्चों में से कम से कम एक बच्चे का प्राथमिक विद्यालय में दाखिला कराने का लक्ष्य दिया गया है। स्कूल न जाने वाले इन बच्चों को चिह्नित कर प्रशिक्षु उनके माता-पिता से संपर्क कर बच्चों को 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में निकटवर्ती स्कूल में नामांकन कराएंगे। बच्चों का दाखिला कराने के बाद संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद वर्तमान सेमेस्टर के इंटर्नशिप/क्रियात्मक प्रशिक्षण के आंतरिक मूल्यांकन के समय बीटीसी प्रशिक्षुओं को 10 अंक का भारांक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। मौजूदा समय में जिले में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त 82 निजी संस्थानों में कुल लगभग 4500 बीटीसी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शासन से आदेश प्राप्त होते ही प्राचार्य जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान ने डायट के बच्चों को सप्ताह में प्रत्येक सोमवार व मंगलवार को सघन जनसंपर्क करके नवीन दाखिला कराने का निर्देश दिया गया है। जबकि निजी स्कूलों में आदेश का अनुपालन कराने के लिए पत्राचार किया गया है। माना जा रहा है कि आदेश का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हुआ तो निश्चित रूप से परिषदीय स्कूलों की दशा सुधरेगी।
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए एक प्रशिक्षु, एक प्रवेश का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए सप्ताह में दो दिन निर्धारत करते हुए नामांकन के लिए डायट के 200 बीटीसी प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया गया है। साथ ही निजी स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है। 30 अप्रैल तक बीटीसी प्रशिक्षुओं के सहयोग से करीब पांच हजार नामांकन बढ़ने की उम्मीद है।-संध्या श्रीवास्तव, प्राचार्य जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान फैजाबाद