फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अगले तीन माह तक फिर वीसी बने रहेंगे प्रो. हसीब

अगले तीन माह तक फिर वीसी बने रहेंगे प्रो. हसीब

Sat, 20 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अगले तीन माह तक फिर वीसी बने रहेंगे प्रो. हसीब
तीन माह तक वीसी बने रहेंगे प्रो. हसीब
विज्ञापन

फैजाबाद। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के 13वें नियमित कुलपति प्रो. अख्तर हसीब का कार्यकाल दूसरी बार अगले तीन माह के लिए बढ़ाया गया है। यह आदेश कुलाधिपति/राज्यपाल रामनाईक ने दिया है। शुक्रवार शाम राजभवन से प्रेषित कुलाधिपति के आदेश की प्रति विश्वविद्यालय में प्राप्त होते ही विगत दो दिनों से तरह-तरह की चर्चाओं का दौर समाप्त हो गया।

बता दें कि प्रो. अख्तर हसीब ने 20 अक्तूबर, 2014 को नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के कुलपति के रूप में पदभार संभाला था। 20 अक्तूबर, 2017 को उनका कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व ही कुलाधिपति ने प्रो. हसीब को विश्वविद्यालय इतिहास में पहली बार तीन माह का सेवा विस्तार दिया था। अब दूसरी बार कुलाधिपति ने शुक्रवार को तीन माह का विस्तार प्रदान कर दिया है। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय अधिनियम 1958 की धारा 11 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. हसीब को नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा तीन माह की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों के लिए विस्तार दिया है। सेवा विस्तार का समाचार प्रसारित होते ही विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों ने कार्यालय आ कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed