फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डाक सेवकों की हड़ताल, ठप रहा कामकाज

डाक सेवकों की हड़ताल, ठप रहा कामकाज

Sat, 19 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
डाक सेवकों की हड़ताल, ठप रहा कामकाज
लोगों को नहीं मिल पाई चिट्ठी-पार्सल और मनीआर्डर
विज्ञापन

फैजाबाद। अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के आह्वान पर डाक सेवकों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। इससे लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पाईं। प्रधान डाकघर पर हड़ताल कर रहे मंडलीय अध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा कि सरकार जब तक मांगें पूरी नहीं करेगी, हड़ताल जारी रहेगी।

मंडलीय सचिव इंद्रजीत यादव, ने भी मौके पर विचार रखे। इस मौके पर शिवकुमार सिंह, रामकिशुन वर्मा, आशीष सिंह, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। मयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार डाकसेवकों ने उप डाकघर मया में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


डाकसेवक दिलीप कुमार तिवारी ने डाकसेवकों की सेवाअवधि 8 घंटे करने, इनका विभागीकरण करने सहित अन्य मांगें कीं। इस मौके पर शिवकुमार पांडेय, रामसहाय तिवारी, रामअवतार गुप्ता, चंद्रेश कुमार, सुखविंदर, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक संघ हैरिंग्टनगंज की हड़ताल से डाक विभाग की सारी सेवाएं ठप हो गई हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि हमारी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, राकेश मणि त्रिपाठी, दशरथ चौरसिया, प्रेमशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

रूदौली प्रतिनिधि के अनुसार हड़ताल के चलते ग्रामीण डाकघरों में डाक वितरण, पार्सल वितरण, जमा, निकासी आदि कार्य रोक दिया गया है। क्षेत्र के रूदौली, भेलसर, मीरमऊ, मवई, पटरंगा, बड़ागांव आदि डाकघरों के समस्त कर्मचारी उप डाकघर पर उपस्थित होकर हड़ताल पर हैं।

हड़ताल में मुख्य रूप से लल्लन अली, सुभाषचंद्र सिंह, जियाउद्वीन, रमेश चन्द्र , मेराज अहमद, गायत्री देवी, हरिप्रसाद आदि शामिल हैं। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार डाकघर खपराडीह में संचालित उप डाकघर बनघुसरा, जाना, पछियाना, हैदरगंज, सीहीपुर आदि शाखाओं के डाक कर्मचारी हड़ताल पर हैं।


प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के साथ छल कर रही है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सत्यप्रकाश वर्मा, रामकृपाल, शिवकुमार, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed