{"_id":"5c72e389bdec221239762c6b","slug":"81551033225-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरेरा में राजकीय बालिका इंटर कालेज स्वीकृत, जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरेरा में राजकीय बालिका इंटर कालेज स्वीकृत, जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दरेरा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की स्वीकृति हो गयी है, यहां जल्द कार्य प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने अपनी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत एक करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाली 25 सड़कों का शिलान्यास व करीब 38 लाख की लागत से निर्मित नौ सड़कों लोकार्पण किया।
वे दर्शननगर के सूरजकुंड पर प्रधानमंत्री के वर्तमान कार्यकाल में अंतिम बार मन की बात का सीधा प्रसारण ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनने के बाद आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का पूरा जोर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण को विकास को लेकर है।
सरकार की योजनाओं के परिणामस्वरूप अयोध्या विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित होने को अग्रसर है। यहां सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड़, शारदा यादव, अरविंद सिंह, प्रकाश कुमार गुप्ता, शिवनारायन तिवारी, दिनेश मिश्रा, लक्ष्मण वर्मा आदि मौजूद रहे।