फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कुंभ के स्नानार्थियों के लिए चलेंगी 260 बसें

कुंभ के स्नानार्थियों के लिए चलेंगी 260 बसें

Fri, 12 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कुंभ के स्नानार्थियों के लिए चलेंगी 260 बसें
कुंभ में स्नानार्थियों के लिए चलेंगी 260 बसें
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम इलाहाबाद में लगने वाले महाकुंभ 2019 की तैयारियों में लग गया है। रीजन से 260 बसों को कुंभ मेले में लगाया जाएगा। इसके लिए रीजन के 11 बस अड्डे चिह्नित किए गए हैं।

इसमें फैजाबाद, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, जगदीशपुर, कादीपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अकबरपुर, कदमपुर व राजेसुल्तानपुर से बसों का संचालन किया जाएगा। इन बस अड्डों से प्रतिघंटे पर कुंभ मेले के लिए बसें मिलेंगी।
विज्ञापन


खास यह है कि पहले नहान पर्व यानी कि 11 जनवरी से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह मौनी अमावस्या के स्नान तक जारी रहेगा। इलाहाबाद महाकुंभ 2019 की तैयारियों को लेकर रोडवेज प्रशासन पूरी तरह सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश से लाखों श्रद्धालु कुंभ में स्नान करते हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन से स्नानार्थियों को पहुंचाने व वापसी का जिम्मा रोडवेज व रेल महकमे का होता है। रोडवेज प्रशासन ने महाकुंभ मेले में लगभग दो हजार से अधिक बसें लगाने का निर्णय लिया है।

इसकी तैयारियां शुरू हैं। बसें कहां से संचालित होंगी। श्रद्धालु सर्वाधिक कहां से निकलते हैं। इसको लेकर रोडवेज प्रशासन ताना बाना बुन रहा है। फैजाबाद रीजन में 260 बसें कुंभ मेले में लगाने की तैयारी है। यह बसें 11 बस अड्डों से संचालित होंगी।

इसमें फैजाबाद, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, जगदीशपुर, कादीपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अकबरपुर, कदमपुर व राजेसुल्तानपुर से बसों का संचालन किया जाएगा। वैसे तय रणनीति के अनुसार इन बस अड्डों से प्रति घंटे बसें मिलेंगी।

साथ ही सवारियों की आमद पर बसों का संचालन पहले भी किया जा सकता है। बसों का संचालन पूरे दो माह तक होगा। प्रथम स्नान 11 जनवरी से बसों का संचालन मौनी अमावस्या के अंतिम स्नान तक बसों का संचालन जारी रहेगा।

आमतौर पर कुंभ स्नान के बाद पड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या दर्शन पूजन को भी आते हैं। पिछले वर्षों में कुंभ मेले के बाद अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ था। इसमें आवागमन को लेकर दिक्कतों की बातें भी सामने आई थी।

इसके मद्देनजर रोडवेज प्रशासन इस बार पूरी तरह सजग है। सभी 11 बस अड्डों से लगाई गई 260 बसों की वापसी अयोध्या होते हुए सुनिश्चित कराए जाने की बात चल रही है।

हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है लेकिन माना यह जा रहा है कि अयोध्या दर्शन-पूजन करने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

इलाहाबाद में 11 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में प्रशासन की ओर से 500 बसों को सिटी में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए लगाया गया है। यह सिटी बसें स्टेशनों व बस अड्डों से श्रद्धालुओं को लेकर स्नान घाट तक पहुंचाएंगी।

खास यह है कि इन बसों में श्रद्धालुओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इन 500 बसों में फैजाबाद रीजन की भी 40 बसें लगेंगी, जिनका इस्तेमाल सिटी बस के रूप में होगा।


फैजाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज धर्मेंद्र नाथ ने बताया कि महाकुंभ मेले की तैयारी मेें अमला जुटा हुआ है। रीजन से 260 बसें कुंभ मेले के लिए लगाई गई हैं। इसके लिए 11 बस अड्डे निर्धारित किए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार अयोध्या के लिए भी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed