{"_id":"5ba148b4867a557ed43178c6","slug":"81537296564-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्दशीय शॉपिंग कॉम्पलेस व पार्किंग स्थल के विरोध में उतरे व्यपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्दशीय शॉपिंग कॉम्पलेस व पार्किंग स्थल के विरोध में उतरे व्यपारी
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुउद्दशीय शॉपिंग कॉम्पलेस व पार्किंग स्थल के विरोध में उतरे व्यपारी
फैजाबाद। शहर में चौक में प्रस्तावित दो एकड़ भूमि पर बनने वाले बहुउद्देशीय शॉपिंग कॉम्पलेक्स व पार्किंग स्थल बनाए जाने के विरोध रिफ्यूजी मार्केट के करीब 350 व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानों को बंद विरोध प्रदर्शन किया है।
जुलूस नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। बाद में नगर आयुक्त रवि शंकर गुप्त की बातचीत के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि बिना उनकी सहमति के किसी प्रकार की कार्रवाई व ध्वस्तीकरण नहीं किया जाएगा।
सभा के दौरान वक्ताओं, पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि विगत एक समाप्त से नगर आयुक्त के बयान अखबारों में आ रहे है कि रिफ्यूजी मार्केट व पानी टंकी गिरा दिया जाएगी। जिससे वहां के सभी व्यापारी आशंकित है अपने व्यवसाय और भविष्य को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
संचालन कर रहे व्यापारी अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष रूपन ने कहा कि व्यापारी समाज ने महापौर को चुनाव में बिना शर्त समर्थन दिया है तो उन्हें हमारी बातों को सुनकर समाधान देना चाहिए। 60 वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी इसमें व्यापार करते आ रहे हैं।
व्यापारियों को बिना किसी कार्य योजना के मार्केट ध्वस्तीकरण की बात अखबारों में आने से व्यापारियों के घरों में खलबली व स्थिति दयनीय हो गयी है। इस बीच व्यापारियों के समर्थन में सुधीर श्रीवास्तव, पार्षद अनिल सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों को समर्थन दिया।
इससे पूर्व नगर महापौर के व्यापारियों के पहुंचने से पूर्व ही नगर निगम से चले जाने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश रहा। इनकी अनुपस्थिति में नगर आयुक्त के बुलाये जाने की मांग पर अड़े व्यापारियों ने अपने बीच आए उपनगर आयुक्त से वार्ता से इंकार कर दिया।
उपस्थित व्यापारियों को भरोसा दिलाते नगर आयुक्त रविशंकर गुप्त ने कहा बिना आपसी सहमति के रिफ्यूजी मार्केट में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्होंने भ्रष्ट कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
शीघ्र ही कांजी हाउस के लिए जमीन चिह्नित कर छुट्टा जानवरों पार्किंग/वेडिंग जोन के निर्माण पर व्यापार अधिकार मंच के व्यापारी नेताओं से मार्गदर्शन की अपेक्षा की और जनहित की कतई उपेक्षा न करने का आश्वासन दिया।
नगर आयुक्त ने अमर उजाला से व्यापारियों से वार्ता के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में बताया है कि शहर के चौक में दो एकड़ भूमि पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय कॉम्पलेक्स व पार्किंग स्थल बनाने की योजना का प्रपोजल पूर्ण रूप से तैयार कराया जा रहा है।
इसके लिए टाउन प्लानर विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे ही प्रपोजल तैयार हो जाएगा, व्यापारियों को बुलाकर वार्ता की जाएगी। वह बताते हैं कि शहर सुंदर होगा तो व्यापार बढ़ेगा।
उनका मकसद व्यापारियों को परेशान करना नहीं है बल्कि व्यापारियों को आगे बढ़ाना है। वह बताते हैं कि शहर को सुंदर बनाने व व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ कष्ट सहना होगा। बताया कि निष्प्रायोज्य पानी की टंकी गिराई जाएगी, इसके लिए व्यापारियों से स्पष्ट कह दिया है।