{"_id":"5b4e2b884f1c1b572f8b4ff0","slug":"81531849608-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
किसान 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा
फैजाबाद। जिले में अवर्षण से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है। साथ ही फसल की उपज में कमी होने की संभावना है। किसानों को नुकसान न हो इसलिए वह 31 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने किसानों से कहा है कि जिले में संचालित की जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अवर्षण/प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से फसलों की क्षति संभावित उपज में 50 फीसदी से अधिक की क्षति की स्थितियों में बीमा कवरेज अनुमन्य है। बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 31 जुलाई 2018 की अंतिम तिथि तक फसलों का बीमा कराया जा सकता है। ऋणी कृषक, जिनका मौसम में अधिसूचित फसल के लिए फसली ऋण स्वीकृत है की फसलों का अनिवार्य रूप से बीमा संबंधित बैंक शाखा द्वारा किया जाता है, अन्य कृषक अपनी इच्छा के अनुसार निकटतम बैंक शाखा/जन सुविधा केंद्र/बीमा कंपनी के एजेंट अथवा सीधे फसल बीमा पोर्टल पर फसलों का बीमा करा सकते हैं।