फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, दर्जनों पेड़ उखड़े

तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, दर्जनों पेड़ उखड़े

Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, दर्जनों पेड़ उखड़े
आंधी-बारिश से गिरे कई पेड़, महिला की मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार शाम करीब सवा सात बजे अचानक आंधी के साथ हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आंधी से भारी नुकसान भी हुआ है। रेलवे स्टेशन व सहादतगंज के पास पेड़ गिरने से महिला श्रीमती(45) पत्नी मुन्नू की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धारा रोड स्थित सिटी कंट्रोल रूम का एंटीना गिरने से पुलिस के वायरलेस सेट ठप हो गए। अयोध्या कोतवाली की रानोपाली चौकी परिसर में विशालकाय पेड़ गिरने से कई वाहन दब गए। आरजेबी थाना परिसर में भी विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया। जगह-जगह टीनशेड, छप्पर, मड़ई, बोर्ड आदि उड़ गए। हाई-वे पर एक घंटे तक यातायात ठप रहा। अयोध्या व फैजाबाद में कई जगह 50 पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित है। सबसे ज्यादा नुकसान पॉवर कॉर्पोरेशन को हुआ है। जगह-जगह पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप है।
तेज हवा के साथ बुधवार की भोर में अलग-अलग इलाकों में हुई हल्की वर्षा के बाद दिन में निकली धूप से पारा 40 डिग्री पहुंच गया था। मगर आसमान में बादलों की आवा-जाही बनी रही। देर शाम फिर मौसम ने अचानक करवट बदली और करीब सवा सात बजे धूल भरी तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक रही कि ऊंची बिल्डिंगों में कंपन से लोग भूकंप की आशंका में सहम गए। तमाम लोग ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए। शहर से ग्रामीण इलाकों तक कई जगह पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गए जिससे आवागमन भी ठप हो गया। वहीं, हाई-वे पर वाहनों की रफ्तार काफी थम गई। जगह-जगह बिजली पोल गिर गए और बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।
विज्ञापन

कोतवाली अयोध्या के रानोपाली पुलिस चौकी परिसर में एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसके नीचे कई वाहन भी दब गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव कार्य जारी रहा। रीडगंज के निकट रमना के समीप मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। रेलवे स्टेशन व सहादतगंज के पास पेड़ गिरा जिसकी चपेट में आकर कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर धारा रोड स्थित सिटी कंट्रोल रूम का एंटीना गिरने से पुलिस के वायरलेस सेट ठप हो गए। आरजेबी थाना परिसर में स्थित विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे थाने की बाउंड्रीवाल टूट गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। इसी तरह शहर से लेकर देहात तक विभिन्न इलाकों में तेज आंधी के प्रकोप से टिनशेड, छप्पर आदि उड़ गए। जो जहां था, वहीं ठहर गया। वहीं अचानक आई इस आंधी-पानी से मौसम विभाग भी भौचक्का रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 किमी. प्रतिघंटा से चली हवा : मौसम विभाग
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पूर्वानुमान में सिर्फ तेज हवा की जानकारी मिली थी। लेकिन यह तूफान की तरह आंधी आई, जिसकी स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।


भारी क्षति, बिजली बहाली में लगेगा वक्त : एक्सईएन
पॉवर कॉर्पोरेशन विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि तेज आंधी के दौरान कई जगहों से पोल व तार टूटने की सूचना है। इसके चलते शहर समेत देहात इलाकों में बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है और नुकसान का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। बिजली बहाल करने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed