फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   खंडित भारत को अखंड बनाना ही हिंदू राष्ट्र की संकल्पना : चंपत राय

खंडित भारत को अखंड बनाना ही हिंदू राष्ट्र की संकल्पना : चंपत राय

Wed, 06 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खंडित भारत को अखंड बनाना ही हिंदू राष्ट्र की संकल्पना : चंपत राय
खंडित भारत को अखंड बनाना ही हिंदू राष्ट्र की संकल्पना : राय
विज्ञापन

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के 10 दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र में हिंदू राष्ट्र की संकल्पना विषय पर अपने विचार रखते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपतराय ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है, हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है।

हिंदू समाज ही राष्ट्र का मूल आधार है। हिंदू संस्कृति ही राष्ट्र की पहचान है। पहले भूटान, वर्मा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, लंका, म्यामार सभी देश भारत ही थे। इस खंडित भारत को अखंड बनाना ही हिंदू राष्ट्र की संकल्पना है।
विज्ञापन


चंपत राय ने कहा कि हिंदुत्व की अलख जगाए रखने की आवश्यकता है। इसमें युवाओं की महती भूमिका है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री भोलेंद्र जी ने बताया कि 10 दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग में चार प्रांतों अवध, काशी, कानपुर व गोरखपुर से करीब 250 कार्यकर्ता अब तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन अलग-अलग सत्रों में विहिप के पदाधिकारी अपना संबोधन देगें। बताया कि 11 जून को विहिप के दिनेश जी परिषद शिक्षा वर्ग में अपने विचार रखेंगे। जबकि 14 जून को विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुसदाशिव कोकजे कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे।


वहीं बुधवार के विभिन्न सत्रों में प्रमुख रूप से विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, राजेंद्र सिंह, विहिप के संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला, क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी, शिक्षा वर्ग के मुख्य शिक्षक महेश प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed