फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बदलेगा हवाओं का रूख, हो सकती बूंदाबांदी

बदलेगा हवाओं का रूख, हो सकती बूंदाबांदी

Mon, 22 Jan 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बदलेगा हवाओं का रूख, हो सकती बूंदाबांदी
बदलेगा हवा का रुख, हो सकती बूंदाबांदी
विज्ञापन

फैजाबाद। पिछले सप्ताह से परिवर्तित हुआ मौसम का मिजाज मंगलवार से एक बार फिर बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से पछुआ हवा थमेंगी और पुरवा हवा चलेंगी। जिससे आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
इन दिनों जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तीन पहर परिवर्तित हो रहे मौसम का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। माना जाता है कि बसंत ऋतु का आगाज होते ही ठंडी की विदाई भी होने लगती है। जिसका असर भी इन दिनों दिख रहा है। सुबह-शाम कोहरे से जहां लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं दिन में निकल रही गुनगुनी धूप लोगों को राहत दे रही है। सोमवार को अच्छे मौसम में चटख धूप के बीच लोगों ने बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया। दिन में खिल रही तेज धूप से अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है, लेकिन सर्द हवा से रात के तापमान में इजाफा नहीं हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 23.5 रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 91 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

अब एक बार फिर मौसम में बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार से हवा का रुख बदलने पर मौसम में भी बदलाव होगा। पुरवा हवा से तापमान बढ़ेगा और मंगलवार रात से बुधवार दिन तक आसमान में काले बादल दस्तक देंगे, जिससे हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी तक सुल्तानपुर व रायबरेली जनपद में बरसात के संकेत मिले हैं, लेकिन यहां भी बूंदाबांदी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed