{"_id":"5a5507b34f1c1b5c0c8b797f","slug":"81515521971-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर को लेकर धर्मस्थलों का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर को लेकर धर्मस्थलों का सर्वे शुरू
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउडस्पीकर को लेकर धर्मस्थलों का सर्वे शुरू
अयोध्या। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनगरी अयोध्या में पुलिस ने लाउडस्पीकर बजाने वाले धर्मस्थलों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों के धर्मस्थलों का ब्योरा जुटा रही हैं।
धर्मनगरी अयोध्या में करीब आठ हजार मंदिर समेत दो दर्जन ईदगाह, जैन मंदिर व कई गुरुद्वारे हैं। मगर इनमें से किन धार्मिक स्थलों के पास लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति है और किन के पास नहीं, इसका पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके चलते संबंधित ब्योरा जुटाना पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गया है। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि, थानावार सर्वे शुरू कर दिया गया है। किन-किन धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हैं, इसकी सूची तैयार की जा रही है। थानेदारों, चौकी प्रभारियों व हल्का दरोगाओं को उन धर्मस्थलों को चिह्नित कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है जहां लाउडस्पीकर लगे हैं। इसके साथ ही बिना इजाजत के लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक से धर्मगुरुओं को अवगत कराया जा रहा है।