{"_id":"5a428ef54f1c1bee6a8b6095","slug":"81514311413-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, चालक गंभीर
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा। फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे पर गांव नैपुरा के सामने सोमवार को घने कोहरे के चलते दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में फैजाबाद से इलाहाबाद की ओर जा रहे धान लदे ट्रक का चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद दूसरा ट्रक चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना सोमवार सुबह 9 बजे के आसपास की है धान लादकर ट्रक चालक किस्मत अली निवासी करमहवा खुर्द थाना पूरेदर महाराजगंज गोरखपुर से ट्रक पर धान लादकर महाराष्ट्र जा रहा था।
इस दौरान गांव नैपूरा के सामने पहुंचते ही हाईवे पर फैजाबाद की ओर आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें धान लदे ट्रक का चालक 50 वर्षीय किस्मत अली व खलासी 16 वर्षीय राकेश कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां खलासी राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। जबकि ट्रक चालक किस्मत अली की हालत गंभीर है।
पूराकलंदर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है । हालांकि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।