{"_id":"594eb1794f1c1ba3228b4605","slug":"81498329465-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषम परिस्थिति में महिलाएं डायल करें 181","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषम परिस्थिति में महिलाएं डायल करें 181
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विषम परिस्थिति में महिलाएं डायल करें 181
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन का शुभारंभ किया है, जिसकी एक टीम जिले में शनिवार को पहुंची है।
बताया गया कि इस योजना का कमांड आपकी सखी आशा ज्योति केंद्रों में निर्धारित किया गया है लेकिन आशा ज्योति केंद्र का संचालन होने तक रेस्क्यू वैन को जिला बाल संरक्षण इकाई/जिला प्रोबेशन कार्यालय को कमांड सेंटर व पार्किंग स्थल बनाया गया है। विधि सह परवीक्षा अधिकारी शिवाकांत शुक्ल ने बताया कि शारीरिक, आर्थिक, मानसिक, यौनिक, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए सरकार ने यह पहल की है। किसी भी पीड़ित महिलाओं के 181 नंबर डायल करने पर रेस्क्यू ऑपरेशन टीम उनसे सम्पर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण सम्बन्धित विभाग से कराएगी। जीपीएस सिस्टम युक्त रेस्क्यू वैन में एक प्रशिक्षित महिला सुगमकर्ता के साथ महिला पुलिस आरक्षी की भी तैनाती की गई है, जो महिलाओं को विषम परिस्थितियों से बचाने व प्रारंभिक सहायता देने का कार्य करेंगी। बताया कि वैन पर तीन शिफ्ट में सुगमकर्ताओं की तैनाती की गई है। हिंसा से पीड़ित महिला को रेस्क्यू वैन के माध्यम से रेस्क्यू करके सुगमकर्ता केंद्र पर लाएंगे और उन्हें रिपोर्टिंग पुलिस चौकी/संबंधित थाने को हस्तांतरित करेंगे।