{"_id":"5ccb29e1bdec2207554171d5","slug":"71556818401-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 15 मतदान अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 15 मतदान अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को भेजी सूची
अयोध्या। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में गुरुवार को कुल 15 मतदान अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेज दी है। साकेत महाविद्यालय में पीठासीन अधिकारियों के साथ मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
बताया गया कि पीठासीन के रूप में नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के रीडर सुमन प्रसाद मौर्या, मतदान अधिकारी द्वितीय मुख्य सेविका मया बाजार शशि, नलकूप चालक विजयपाल, अरविंद कुमार दूबे, रामपाल यादव, काली प्रसाद सिंह, रामभवन दूबे, प्रभाकर नाथ यादव, संत परमहंस गुरु बालिका इंटर कॉलेज की लिपिक विद्यावती, शिक्षामित्र रुदौली जनिक यादव, शिक्षामित्र तारुन रंजना तिवारी, शिक्षामित्र सोहावल साधना सिंह, मतदान अधिकारी तृतीय पंचायत हनुमान प्रसाद, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो के बद्रीप्रसाद व पंचायत के देवीप्रसाद अनुपस्थित मिले।
सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के आदेश दे दिए गए हैं। अब तक अनुपस्थित सभी कर्मियों को अंतिम अवसर देते हुए तीन मई को आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित होकर जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह को रिपोर्ट करने के निर्देश दिये गए हैं।