फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गोरखपुर व कानपुर के बीच चलेगी हर आधे घंटे पर बसें

गोरखपुर व कानपुर के बीच चलेगी हर आधे घंटे पर बसें

Sat, 16 Mar 2019 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर व कानपुर के बीच चलेगी हर आधे घंटे पर बसें
होली के मद्देनजर परिवहन निगम ने अयोध्या क्षेत्र के चार डिपो में 310 बसों का संचालन सुनिश्चित किया है। खास तौर पर गोरखपुर-कानपुर, कानपुर-आजमगढ़-बलिया रूट के यात्रियों के लिए विशेष बसें चलाने की बात कही है।
विज्ञापन


गोरखपुर व कानपुर रूट पर प्रत्येक आधे घंटे पर एक बस चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक डिपो को दिल्ली रूट पर कम से कम दो से तीन बसें प्रतिदिन चलाए जाने की बात कही गई है। ये सभी सेवाएं रविवार से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज के फैजाबाद क्षेत्र के अधीन सुल्तानपुर, अकबरपुर, अमेठी व अयोध्या डिपो हैं। इन सभी डिपो से लखनऊ, कानपुर व दिल्ली रूट की सवारियां अधिक निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के मौके पर इन रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। अक्सर यात्री घंटों बसों व ट्रेनों का इंतजार करते हैं। कभी-कभार ऐसा भी होता है कि यात्री निर्धारित स्थान पर त्योहार से पूर्व नहीं पहुंच पाते हैं।

इस बार शासन के निर्देश पर परिवहन निगम ने तैयारियों का खाका खींचा है। पूरे अयोध्या रीजन से 310 बसों को होली के यात्रियों के लिे लगाई जाएंगी।

इसमें गोरखपुर-कानपुर रूट पर सर्वाधिक 40 बसें, कानपुर-बलिया के लिए 40 बसें, लखनऊ-बनारस के लिए 20 बसें सहित विभिन्न रूटों पर बसों को संचालन होगा। गोरखपुर-कानपुर रूट के लिए फैजाबाद डिपो से हर आधे घंटे पर बसों का संचालन सुनिश्चित किया गया है।


इसके अलावा सभी डिपो को दिल्ली रूट के लिए बसें संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री घर पहुंचकर उल्लास पूर्वक होली मना सकें।

अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक धमेंद्रनाथ ने बताया कि परिवहन निगम के अयोध्या क्षेत्र के लिए होली के मद्देनजर तैयारियों का खाका खींच लिया गया है। रीजन में 310 बसें लगाई गई हैं, गोरखपुर व कानपुर रूट के लिए हर आधे घंटे पर बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed