फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आदर्श आचार संहिता के पालन को विधानसभावार बनेंगी 10 टीमें

आदर्श आचार संहिता के पालन को विधानसभावार बनेंगी 10 टीमें

Fri, 01 Mar 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के पालन को विधानसभावार बनेंगी 10 टीमें
आदर्श आचार संहिता के पालन को विधानसभावार बनेंगी 10 टीमें
विज्ञापन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ लगने वाले कोड आफ कंडेक्ट (आदर्श आचार संहिता) के पाले करवाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए विधानसभावार कम से 10 टीमें गठित की जाएंगी। कार्रवाई की वीडियो/फोटोग्राफी कराई जाएगी। इस आशय का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सहायक रिटर्निंग अफसरों को दे दिया है।

इसकी सूचना मुख्य प्रतिदिन निर्वाचन अधिकारी को भेजे जाने का निर्देश दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि चुनाव की घोषणा किसी भी समय आयोग से की जा सकती है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ने लखनऊ में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा कि आदर्श आचार संहिता के मुताबिक किसी भी राजनीतिक दल के बैनर-पोस्टर घोषणा के बाद नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन


इसलिए घोषणा के साथ ही पोस्टर, बैनर, पंपलेट, वालराइटिंग, नारे आदि को घोषणा की रात्रि में ही उतरवाने की व्यवस्था की जा रही है। सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से कहा गया है कि अपनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सहायक नगर आयुक्त, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त रूप से कम से कम 10 या इससे अधिक टीमें गठित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टीमों के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए कहा गया है। अनुपालन टीम में एक राजस्व विभाग के अधिकारी, एक कर्मचारी, नगर पालिका, नगर पंचायत, विकास खंड में से कोई एक कर्मचारी, पावर कॉर्पोरेशन से एक, पुलिस विभाग से एक, एक वीडियोग्राफर रखे जाने के लिए कहा गया है। निर्वाचन की घोषणा के दिनांक को ही सभी पोस्टर, बैनर, पंपलेट, वालराइटिंग, नारे आदि हटाया जाना है।


इसलिए चिह्नित किया जाए कि किन स्थानों पर कितने पोस्टर, बैनर, पंपलेट, वॉलराइटिंग, नारे आदि हैं। इसके अनुसार ही टीमें गठित की जाए। निर्देश दिया गया कि संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराई जाए। उप जिलानिर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्त ने बताया कि चुनाव घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन कराए जाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। टीमों के गठन का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed