फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सावन झूला मेला के मद्देजनर सौ अतिरिक्त बसें मांगी

सावन झूला मेला के मद्देजनर सौ अतिरिक्त बसें मांगी

Tue, 07 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सावन झूला मेला के मद्देजनर सौ अतिरिक्त बसें मांगी
सावन झूला मेला के लिए 100 अतिरिक्त बसें मांगीं
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला प्रशासन ने कावड़ियों की भीड़ सहेजने के साथ ही सावन झूला मेले की तैयारियों को मुक्कमल किए जाने की कार्रवाई तेज कर दी है। नागरिक सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों को पत्र भेज दिए गए हैं। रोडवेज ने प्रशासन से 100 अतिरिक्त बसें मांगी हैं। इसके साथ ही रेल के लखनऊ मंडल से फैजाबाद से चलने वाली ट्रेनों को अयोध्या से संचालित किए जाने के साथ ही कोटा बढ़ाने और फेरे बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसी तरह गोरखपुर मंडल के राम घाट हाल्ट स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था के लिए कहा गया है। पावर कॉर्पोरेशन के एमडी को अयोध्या में निरंतर विद्युत आपूर्ति के लिए पत्र भेजा गया है। पड़ोसी जनपदों अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा आदि जिलों के जिला प्रशासन को पत्र भेजकर मार्ग के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन की आपूर्ति के लिए लिखा गया है। प्रशासनिक अधिकारी व अपर मेलाधिकारी सतवंत सिंह सेठी ने श्रद्धालुओं की सुविधा की बाबत विभिन्न विभागों को डीएम की ओर से पत्र भेजे जाने की पुष्टि की। बताया कि श्रद्धालुओं की सुख सुविधा बेहतर रहे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed