{"_id":"59bc1d204f1c1be4738b4c19","slug":"71505500448-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत भास्कर दास के स्वास्थ्य में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत भास्कर दास के स्वास्थ्य में सुधार
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस की बीमारी व पैरालाइसिस अटैक से निजी अस्पताल में भर्ती
फैजाबाद। रीडगंज स्थित एक निजी हृदय रोग संस्थान में भर्ती निर्मोही अखाड़े के महंत भास्कर दास की हालत में शुक्रवार को मामूली सुधार हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मामले में हिंदुओं के प्रमुख पक्षकार 90 वर्षीय महंत को पिछले मंगलवार को सांस की बीमारी व पैरालाइसिस अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महंत के उत्तराधिकारी पुजारी रामदास ने बताया कि महंत जी को यह तीसरा अटैक आया है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2003 में हाईकोर्ट के अंदर साइलेंट अटैक आया था, जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया था।
इसके बाद वर्ष 2007 में उन्हें दूसरा व इस बार तीसरा अटैक आया है, जिसका इलाज कॉर्डियोलाजिस्ट डॉ. अरुण जायसवाल द्वारा किया जा रहा है। कॉर्डियोलाजिस्ट के मुताबिक, महंत की हालत में 10 फीसदी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
भव्य राममंदिर महंत के जीवन का सपना
महंत भास्कर दास ने श्रीरामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने वर्ष 1959 में श्रीरामजन्म भूमि पर अपना दावा प्रस्तुत किया था। उनके उत्तराधिकारी पुजारी रामदास ने बताया कि महंत जी का सपना है कि जीते जी राम मंदिर बन जाए।
उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अयोध्या के नागेश्वरनाथ में महामृत्युंजय का जाप व अन्य अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शुक्रवार को विहिप के केंद्रीय मंत्री चंपत राय समेत राम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, भाजपा नेता ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा आदि ने अस्पताल पहुंच उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।