{"_id":"5991db614f1c1b656f8b466f","slug":"71502731105-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में तोड़-फोड़ व मूर्ति खंडित देख फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में तोड़-फोड़ व मूर्ति खंडित देख फूटा गुस्सा
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ ने घंटेभर तक किया रिकाबंगज मार्ग जाम
फैजाबाद। नगर कोतवाली अंतर्गत ऋषि टोला में सोमवार सुबह एक मंदिर में तोड़फोड़ व मूर्ति खंडित देख लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शहर के अतिव्यस्त फतेहगंज-रिकाबगंज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आननफानन में अधिकारियों समेत कई थानों और चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की मान-मनौव्वल व मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से घटना का पर्दाफाश होते ही लोग शांत हो गए। घटना में एक विक्षिप्त महिला मंदिर के अंदर तोड़फोड़ करती दिख रही है।
जिस मंदिर में यह घटना हुई वह ऋषि टोला निवासी नरेंद्र सिंघल के आवास में बना है और सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। सोमवार सुबह जब लोग शिव शनि साई धाम मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा वहां रखा सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा है।
विज्ञापन
कुछ मूर्तियां अपने स्थान की जगह जमीन पर पड़ी हैं, तो कुछ खंडित पड़ी थीं। यह बात आग की तरह फैल गई। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। देखते ही देखते वहां जमावड़ा होने लगा और लोगों ने ऋषि टोला चौराहे पर एकत्र होकर जाम लगा नारेबाजी शुरू कर दी।
सूचना पाकर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह, एएसपी विक्रांत वीर, नगर कोतवाल प्रमोद पांडेय समेत एसओ कैंट व चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, सिविल लाइन चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मंदिर के सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लिया।
पुलिस टीम ने जब कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि घटना एक महिला ने की है जो देखने में मानसिक रूप से कमजोर नजर आ रही थी। इस बात का खुलासा होते ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
सीओ सिटी विक्रांत वीर ने बताया कि महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है, घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई है, किसी चीज की चोरी नहीं हुई है। घटना के संदर्भ में तहरीर मांगी गई है, तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। हालांकि मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।