फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   70 percent work on the ground floor of the Ram temple is complete.

अयोध्या: राममंदिर के भूतल का 70 फीसदी काम पूरा

Mon, 20 Feb 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
70 percent work on the ground floor of the Ram temple is complete.
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर के भूतल का 70 फीसदी काम अब तक पूरा हो चुका है। गर्भगृह के स्तंभ 17 फीट ऊंचाई तक पहुंच गए हैं। स्तंभों की कुल ऊंचाई 19 फीट होगी। स्तंभों का काम पूरा होने के बाद बीम ढालने की प्रक्रिया शुरू होगी। अप्रैल से यह काम शुरू हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन


राममंदिर का भूतल कुल 170 स्तंभों पर टिका होगा। गर्भगृह (जहां रामलला विराजमान होंगे) में 20 स्तंभ लगे हैं। इनकी ऊंचाई 17 फीट तक पहुंच गई है। भूतल का शेष परिसर 150 स्तंभों पर टिका होगा।
विज्ञापन


इन स्तंभों की ऊंचाई भी 14-15 फीट तक पहुंच गई है। जब सभी स्तंभ निर्धारित 19 फीट ऊंचाई तक पहुंच जाएंगे तब बीम ढालने का काम प्रारंभ किया जाएगा। बीम के ऊपर छत डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, मंदिर निर्माण की तय समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कई निर्माण कार्य अब एक साथ चल रहे हैं। गर्भगृह, रिटेनिंग वॉल, परकोटा, यात्री सुविधा केंद्र, पॉवर सब स्टेशन का काम साथ-साथ चल रहा है।

परकोटा के लिए नींव भराई का काम अंतिम चरण में है। सबसे पहले पूर्व व पश्चिम दिशा में परकोटे का काम शुरू होगा। वहीं मंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का काम भी 80 फीसदी पूरा हो चुका है।

25 हजार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री सुविधा केंद्र के निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यात्री सुविधा केंद्र बेसमेंट के अलावा दो मंजिला होगा।

बेसमेंट में चिकित्सा सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाएं होंगी। जबकि पहली मंजिल पर यात्रियों के रुकने, ठहरने की व्यवस्था होगी। दूसरी मंजिल पर दर्शनार्थी अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे।

बनने लगा पॉवर सब स्टेशन
रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर ट्रस्ट का खुद का पॉवर सब स्टेशन होगा। इसके लिए चार सब स्टेशन बनाए जाएंगे। 33/11 केवीए के पॉवर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नींव भराई का काम पूरा होने के बाद फाउंडेशन निर्माण तेजी से चल रहा है।


यहां ट्रांसफाॅर्मर, जनरेटर रूम, स्विच बोर्ड आदि का निर्माण होगा। मंदिर परिसर को चार जोन में बांटकर विकेंद्रीकृत पॉवर सप्लाई देने के लिए अलग-अलग चार पॉवर सब स्टेशन भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed