फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   7 injured in accident

बस्ती में हादसा : 7 कांवड़िए जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 27 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
7 injured in accident
अयोध्या। बस्ती के कप्तानगंज से अयोध्या आ रहे कांवड़ियों से भरी पिकअप शनिवार सुबह बस्ती के ही विक्रमजोत के पास हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन

पिकअप पर 12 से ज्यादा कांवड़िये सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल 7 कांवड़ियों को अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सावन की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर बस्ती के भदेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए बस्ती व आसपास के इलाकों से लाखों की संख्या में कांवड़िये अयोध्या आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी भीड़ के चलते तीन से चार दिन अयोध्या-बस्ती हाईवे बंद रहता है। शनिवार सुबह बस्ती के कप्तानगंज इलाके से एक पिकअप पर सवार होकर करीब 12 से ज्यादा कांवड़िये अयोध्या आ रहे थे।
इस दौरान पिकअप बस्ती के विक्रमजोत इलाके में हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में सभी कांवड़िये घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साल कांवड़ियों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या भेजवाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
घायलों में विकास (17), पप्पू (36), आकाश (16), अर्जुन (12), बबलू (20), पिंटू (36), अनुराग (12) सभी निवासी कप्तानगंज जिला बस्ती शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed