{"_id":"5d7939a68ebc3e93af0f4536","slug":"7-criminal-arrested-faizabad-news-lko4809824138","type":"story","status":"publish","title_hn":"40-40 हजार के इनामिया दो शार्प शूटर समेत 7 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40-40 हजार के इनामिया दो शार्प शूटर समेत 7 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। स्वॉट टीम व मवई पुलिस ने 40-40 हजार रुपये के इनामी दो शॉर्प शूटर समेत 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं धरपकड़ के दौरान चार बदमाश मौके से भाग निकले।
पकड़े गए सभी बदमाश शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व लूट के कई मामले विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से 7 तमंचे, 56 कारतूस, एक एसयूवी व दो बाइक बरामद हुईं हैं।
हिस्ट्रीशीटर बिरजन सिंह की हत्या के मामले में उसके भाई राजू सिंह व ससुर बृजराज सिंह के कहने पर बदमाशों ने तेज तिवारी व परमेश्वर लोधी की हत्या की सुपारी ली थी।
विज्ञापन
इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 11 अगस्त को भी ग्राम भवानीपुर बाबा बाजार के पास परमेश्वर लोधी व रामसुंदर पर गोलियों की बौछार कर उन्हें मरणासन्न कर दिया था, जिनका इलाज चल रहा है। ये सभी बुधवार को दोबारा हत्या करने के लिए मवई आ रहे थे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना मवई के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव व स्वॉट टीम प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार भोर करीब 4:45 बजे गोमती नदी के पास रेछ घाट से 40-40 हजार के इनामी दो शॉर्प शूटर जौनपुर के थाना बक्शा सरौली निवासी राहुल यादव व जौनपुर के ही आहोपुर सिगरामऊ निवासी सनी सिंह उर्फ आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया।
इनकी निशानदेही पर इनके अन्य साथी राहुल सिंह निवासी आहोपुर थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर, संदीप सिंह निवासी पूरे अहिबरन थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, संजय सिंह निवासी अहिर गांव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, अरुण सिंह निवासी पूरे दुल्हन थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी व राहुल गोस्वामी निवासी इमलडिहा थाना मवई अयोध्या को भी दबोच लिया गया।
पकड़े गए बदमाशों के पास से 7 तमंचे, 56 कारतूस, एक एसयूवी वाहन व दो बाइकें भी बरामद हुईं हैं। एसएसपी ने बताया कि इनमें से राहुल यादव व सनी सिंह पेशेवर शूटर हैं। राजू सिंह निवासी बघेड़ी थाना मवई व ससुर बृजराज सिंह निवासी अशरफपुर थाना असंद्रा बाराबंकी ने दो लाख रुपये में भाई की हत्या के आरोपी तेज तिवारी निवासी शेरपुर थाना मवई, परमेश्वर लोधी निवासी कछिया थाना मवई तथा रामसुंदर निवासी तालगांव थाना मवई की हत्या की सुपारी दी थी।
सुपारी मिलने के बाद बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 अगस्त को ग्राम भवानी पुर बाबा बाजार के पास परमेश्वर लोधी व रामसुंदर पर गोलियों की बौछार कर उन्हें मरणासन्न कर दिया था लेकिन दोनों बच गए थे। उनका इलाज चल रहा है।
बताया कि हमले में दोनों के बच जाने के बाद भी बृजराज सिंह ने तेज तिवारी व परमेश्वर लोधी की हत्या की दोबारा सुपारी दी। जिसके बाद ये सभी एक एसयूवी व दो बाइक पर सवार होकर तेज तिवारी व परमेश्वर लोधी तथा रामसुंदर के लड़के जगप्रसाद की हत्या करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पकड़े गए।
बताया कि इस दौरान पवन रावत व गंगारावत निवासीगण तालगांव थाना मवई अयोध्या, ननके सिंह निवासी पालपुर थाना कुमारगंज तथा बृजेश बढई निवासी गाजीपुर थाना रामसनेहीघाट बाराबंकी भागने में सफल रहे। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय शूटर राहुल गोस्वामी ने भी सभी शूटरों से राजू सिंह व बृजराज सिंह से मिलवाया था। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
शॉर्प शूटर हैं राहुल व सनी, सभी आरोपी शातिर
एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक सप्ताह के अंदर बीएचएल जगदीशपुर अमेठी में डीजल सप्लाई करने वाले डीजल टैंकर को लूटने की योजना थी। इसके अलावा जनपद अमेठी में एलआईसी की शाखा से जाने वाले रुपयों की बड़ी लूट करने वाले थे।
आरोपी शनि सिंह व राहुल यादव ने साथी राहुल गोस्वामी व राजा सिंह के साथ 11 अगस्त को ही जनपद बस्ती के हरैया क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या करने की बात कबूली। अन्य शूटरों में संदीप सिंह ने अपने साथियों के द्वारा 28 मार्च 2019 को थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी में रोडवेज बस के अंदर अमित रस्तोगी की हत्या कर लूटपाट की थी। इन सभी आरोपियों पर प्रदेश के कई जिलों में हत्या, लूट, हत्या के प्रयास के कई मुकदमें दर्ज हैं।