फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवध विश्वविद्यालय में लगा तीन दिवसीय आई कैंप

अवध विश्वविद्यालय में लगा तीन दिवसीय आई कैंप

Tue, 18 Dec 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय में लगा तीन दिवसीय आई कैंप
अवध विवि में लगा तीन दिवसीय आई कैंप
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्वस्थ परिसर अभियान के तहत सोमवार को शुरू हुए तीन दिवसीय आई कैंप का उद्घाटन नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। महापौर ने कहा कि पुरातन छात्र सभा द्वारा शुरू किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है। पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कैंप का संयोजन पुरातन छात्र सभा की तरफ से प्रशांत केसरवानी कर रहे हैं। पुरातन छात्र सभा के सचिव डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने बताया यह आई कैंप 19 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विवि के कुलानुशासक प्रो. आरएन राय, डॉ. समीर रायजादा, मनीष सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार वर्मा, इं. आरके सिंह, इं. विनीत सिंह, लाइब्रेरियन डॉ. आरके सिंह, डॉ. संजीत पांडे, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed