फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धू धू कर जला अहंकारी रावण

धू धू कर जला अहंकारी रावण

Sat, 20 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
धू धू कर जला अहंकारी रावण
फैजाबाद। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अयोध्या-फैजाबाद के करीब 105 स्थानों पर रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। जिले में सबसे ऊंचा रावण का पुतला फैजाबाद के टकसाल के रामलीला मैदान का रहा। वहीं अयोध्या के राजेंद्र निवास की रामलीला में रावण दहन हुआ।
विज्ञापन


विजयादशमी के पर्व पर जिले के कई स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हो रही रामलीला में शुक्रवार की शाम राम-रावण युद्ध के बाद रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला समिति टकसाल के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि करीब 60 फुट के रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा श्रीराम जानकी मंदिर साहबगंज, श्रीराम जानकी रामलीला कमेटी चौक, गल्ला व्यापार मंडल फतेहगंज, श्रीरामलीला समिति प्रताप नगर हैदरगंज, श्री बाल रामलीला समिति कोठापार्चा, बाल रामलीला समिति अशोकपुरम जप्ती समेत अयोध्या के राजेंद्र निवास, रुदौली, पूरा, शंकरगढ़, मुमताजनगर, सरायरासी, ड्योढ़ी बाजार, बीकापुर, अमानीगंज, खजुरहट, हैरिंग्टनगंज समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में रावण दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार, कोछा बाजार तथा तोरोमाफी दराबगंज में मेला लगा। तोरोमाफी बाजार में स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन किया गया। शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गा पूजा के साथ साथ कुरावन सेवरा बारुन में बाल लीला कमेटी द्वारा दशहरा पर्व पर कलाकारों द्वारा रावण दहन किया गया।


ग्राम प्रधान कुरावन प्रतिनिधि यशवंत सिंह ने बताया कि 12 फुट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया बच्चों ने पटाखे दागे व मेले का आनंद लिया। गोसाईगंज में रिमोट द्वारा रावण के पुतले को जलाया गया। रामलीला अध्यक्ष संजय पराग ने रामलीला समिति को 11 हजार का इनाम भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed