{"_id":"596519fd4f1c1b72658b46f7","slug":"61499798013-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट
अयोध्या। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में सोमवार की शाम अमरनाथ यात्रा पर गए जत्थे पर आतंकी हमले के बाद अयोध्या में भी हाई अलर्ट है। रामनगरी में सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया गया है।
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद सतर्क हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को अयोध्या में आने जाने वालों पर निगाह कड़ी कर दी है। शहर में प्रवेश के प्रमुख रास्ते साकेत महाविद्यालय रानोपाली, नयाघाट बंधा तिराहा, बालू घाट, मोहबरा, हलकारक पुरवा समेत अन्य छोटे रास्तों पर लगे बैरियर पर आने जाने वालों लोगों व वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
इसके साथ ही संदिग्ध लोगों को जांच व पूछताछ के बाद ही शहर में प्रवेश करने दिया जा रहा था। वहीं अधिग्रहीत परिसर के साथ-साथ विवादित स्थल के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बल सतर्क दिखे। भीड़भाड़ व महत्वपूर्ण धार्मिक इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस समेत शहर के सभी चौकी इंचार्ज अपने-अपने इलाकों में भ्रमण करते रहे। अयोध्या कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि शहर के सभी होटलों व धर्मशालाओं पर रुकने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है।
साथ ही बाहर से आने वाले कांवरियों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है साथ ही आने जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है।