फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामायणकालीन प्रसंगों पर आधारित भितिचित्रों से सजेगी अयोध्या

रामायणकालीन प्रसंगों पर आधारित भितिचित्रों से सजेगी अयोध्या

Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रामायणकालीन प्रसंगों पर आधारित भितिचित्रों से सजेगी अयोध्या
कला महोत्सव आज से, 130 कलाकार सजाएंगे अयोध्या
विज्ञापन

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। अयोध्या में प्रवेश करते ही यह अहसास हो कि आप राम की जन्मभूमि में हैं, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

महापौर अयोध्या नगर निगम ऋषिकेश उपाध्याय ने इसके लिए मुहिम शुरू कर दी है। आज से (शुक्रवार) से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय अयोध्या कला महोत्सव में रामनगरी की आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आभा और निखरकर आएगी।
विज्ञापन


रामनगरी के 100 दीवारों पर रामायणकालीन प्रसंग उकेरे जाएंगे। देश भर के करीब 130 कलाकार अयोध्या की दीवारों को रामायणकालीन प्रसंगों से सजाएंगे।

दीपोत्सव से पूर्व रामनगरी अयोध्या में त्रेतायुगीन दृश्यों को दीवारों पर उकेरने का अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। देश भर से चुनिंदा कलाकार तीन दिनों में अयोध्या केा रामायणकालीन प्रसंगों से सजाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण के 10 प्रसंगों बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड, उत्तरकांड, लवकुश व रामदरबार से संबंधित कथाओं को विस्तृत चित्रों के माध्यम पर दीवारों पर अंकित किया जाएगा।

इसके लिए हिमाचल से छह, दिल्ली से चार, उत्तराखंड से पांच, झारखंड से एक, पंजाब से एक, गुजरात से चार, मुंबई से दो व उत्तर प्रदेश से 127 कलाकार अयोध्या पहुंच रहे हैं।


वे शुक्रवार से रविवार तक अयोध्या की 100 दीवारों को सजाएंगे। शुभारंभ बिड़ला धर्मशाला व समापन मानस भवन पर होगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि आरोहनम फाउंडेशन के सहयोग से इस काम को अंजाम देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed