फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू में उफान जारी, लाल निशान से 67 सेमी दूर है सरयू

सरयू में उफान जारी, लाल निशान से 67 सेमी दूर है सरयू

Sat, 14 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरयू में उफान जारी, लाल निशान से 67 सेमी दूर है सरयू
अयोध्या। सरयू में उफान का क्रम लगातार जारी है। सरयू के जलस्तर में वृद्धि के चलते कछारवासियों में दहशत है। पलायन शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 30 सेमी बढ़ कर 92.06 मीटर पहुंच गया है जोकि खतरे के निशान 92.73 मीटर से महज 67 सेमी दूर है। बता दें कि सरयू के जलस्तर में 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर शनिवार की शाम 92.06 मीटर रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 30 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। शारदा व गिरिजा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का उफान तेज हो चुका है। हालांकि सरयू अभी लाल निशान से 67 सेमी दूर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में सरयू लाल निशान को पार कर जाएगी। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि सरयू के जलस्तर में प्रति घंटे 2 सेमी की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। बताया कि जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहेगा। सरयू तट से सटे कई गांवों के लोगों ने ऊं चे स्थानों पर शरण ले ली है। दूसरी तरफ बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर प्रशासन व बाढ़ खंड विभाग अलर्ट हो गया है। बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता सीएम यादव ने बताया कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed