{"_id":"5b2befbc4f1c1bb0318b811c","slug":"51529606076-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से तन व मन को होती है सुखद अनुभूति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से तन व मन को होती है सुखद अनुभूति
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग से तन व मन को होती सुखद अनुभूति
फैजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करने के बाद योगाभ्यासियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ व निरोग बनाने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है, योग करने के बाद तन व मन को सुखद अनुभूति होती है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा मेें योगा कर रहे शिवनगर के प्रेम सिंह (70) ने बताया कि योगा करके शरीर व मन को सुखद अनुभूति होती है। डायविटीज से ग्रसित होने पर चार साल से नित्य योगा करते हैं, तब से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है साथ ही रोग प्रभावी नहीं हो सका।
रिकाबगंज निवासी शांती सोनी ने बताया कि उम्र अधिक होने से टहलने में दिक्कत महसूस होती है। इसलिए स्वयं को स्वस्थ और निरोग बनाने के लिए पिछले तीन वर्षों से निरंतर योग कर रहे हैं। सुबह योग करके दिन भर की ऊर्जा शरीर में संचय हो जाती है।
विज्ञापन
कौशलपुरी निवासी शिप्रा तिवारी (21) ने बताया कि गतवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर योग में शामिल हुई थी। तब से लगातार योग कर रही हूं। इससे काफी अच्छा महसूस होता है, आगे भी अनरवत योगाभ्यास जारी रहेगा।
सहादतगंज निवासी विकास सिंह (28) ने बताया कि दो वर्ष से टीवी पर योगासन देखने के बाद से निरंतर योगाभ्यास कर रहे हैं। साथ ही घर के अन्य सदस्यों को योग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। योग के बाद सुखद अनुभूति होती है। योग से शरीर और मन हल्का महसूस होता है।