{"_id":"5aa6d6314f1c1bbf088b4dee","slug":"51520883249-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल में होगी मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल में होगी मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल में होगी मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता
अयोध्या। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा अयोध्या के गुरुकुल महाविद्यालय में 20 मार्च को संस्कृत छात्रों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें मंडल के संस्कृत विद्यालयाें के छात्र प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक छात्र को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। जबकि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: पांच हजार, चार हजार और तीन हजार की धनराशि का पुरस्कार समेत संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तकें व प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
गुरुकुल महाविद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उप्र संस्कृत संस्थान द्वारा गुरुकुल महाविद्यालय में प्रथमा, पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा के छात्र-छात्राओं की संस्कृत भाषण, संस्कृत गीत, श्लोकान्त्याक्षरी तथा पाणिनी सूत्रान्त्याक्षरी, शास्त्रस्मरण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कनिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों का विषय संस्कृत भाषाया: महत्वम् होगा। वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों के बीच संस्कृत में आशुभाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए संस्कृत संस्थान ने गुरुकुल महाविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी है।