{"_id":"5a919aaf4f1c1bc83b8b8af0","slug":"51519491759-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिले अध्यापकों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिले अध्यापकों पर हुई कार्रवाई
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदारद प्रधानाध्यापक से होगी रिकवरी
मवई। बीईओ अरुण कुमार ने शनिवार को पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सुनबा में प्रधानाध्यापक सदाशिव मौर्य व सहायक अध्यापक ओमप्रकाश मौर्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए और प्राथमिक विद्यालय बहबरा के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव व सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार यादव भी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बहबरा में प्रात: 10 बजे तक हाजिरी ही नहीं हुई थी। यहां अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने के लिए बीएसए को पत्र प्रेषित किया गया है। प्राथमिक विद्यालय कसारी में उपस्थिति पंजिका में प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर 16 फरवरी से नहीं थे। सहायक अध्यापक से पूछने पर पता चला कि एमडीएम पंजिका भी अलमारी में बंद करके रखी गई है। विद्यालय में नामांकित 360 के सापेक्ष केवल 56 बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय की आईवीआरएस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 200 बच्चे एमडीएम ग्रहण करते हैं, जहां गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक रमेश तिवारी के विरुद्ध गबन की रिकवरी बनाते हुए कठोर कार्रवाई करने के लिए बीएसए को लिखा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लापरवाह अध्यापकों के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है और प्रधानाध्यापक से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।