{"_id":"596bb1664f1c1b362c8b4785","slug":"51500229990-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे से होगी सरयू घाटों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे से होगी सरयू घाटों की निगरानी
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे से होगी घाटों की निगरानी
अयोध्या। सावन मेला सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक कवायद युद्ध स्तर पर जारी है। सावन मेले में सरयू स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में सरयू घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए प्रशासन मंथन कर रहा है। रविवार को नयाघाट चौकी में एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय व एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने पंडा व नाविक समाज के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की।
इस दौरान सरयू घाटों पर स्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी योजना बनाई गयी, जिसमें पंडा व नाविक समाज से सहयोग की अपील की गयी। एसपी सिटी ने कहा कि घाटों पर चोरी की घटनाएं मेले के दौरान बढ़ जाती हैं, ऐसे में हम सब मिलकर सरयू घाट पर स्थायी रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था करें, जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने निर्देश दिया कि पंडा समाज के लोग गुमटियों को निर्धारित स्थान पर ही लगाएं। सरयू स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सामान की सुरक्षा स्वयं करने की हिदायत भी दीं। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
एडीएमसिटी विन्ध्यवासिनी राय ने सभी नाविकों, पंडा समाज के लोगों को परिचय पत्र साथ रखने की हिदायत देते हुए मेला सकुशल निपटाने में सहयोग की अपील की। बैठक में सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह, नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय सहित पंडा समाज के ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।