फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नोटबंदी के दौरान घपले की आशंका में विजिलेंस टीम का छापा

नोटबंदी के दौरान घपले की आशंका में विजिलेंस टीम का छापा

Fri, 16 Jun 2017 03:35 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान घपले की आशंका में विजिलेंस टीम का छापा
एलआईसी के अयोध्या शाखा में विजिलेंस टीम का छापा
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान घपले की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। देवकाली रोड स्थित अमरावती भवन में एलआईसी की अयोध्या शाखा में गुरुवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारा। टीम की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही, इस दौरान टीम ने कई दस्तावेज व सीडी अपने कब्जे में ले ली है।

सूत्रों के अनुसार, एलआईसी की इस शाखा में दो-तीन दिन पूर्व ऑडिट टीम ने जांच की थी। टीम को जांच के दौरान गत वर्ष अक्टूबर में नोटबंदी के दौरान काले धन को खपाने का पता चला। ऑडिट टीम ने इसकी जानकारी एलआईसी के इंटरनल विजिलेंस विभाग को दी थी। इसी आधार पर विजिलेंस टीम ने यहां छापा मारा। जानकार ये भी बताते हैं कि जांच टीम को इस दौरान कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनमें काले धन को सफेद करने की गड़बड़ियों की पुष्टि होती है। यह सब उपभोक्ताओं के प्रीमियम जमा करने व सालों से बंद खाते चालू करने के नाम पर लाखों भुगतान कर किए गए हैं। इस संदर्भ में शाखा के चीफ मैनेजर दीपचंद कनौजिया का कहना है कि ऑडिट टीम के जाने के बाद यह विभाग की विजिलेंस टीम की पड़ताल है। देर शाम तक जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed