फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   49 council schools will be rejuvenated from 4.76 crores

4.76 करोड़ से 49 परिषदीय स्कूलों का होगा कायाकल्प

Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
49 council schools will be rejuvenated from 4.76 crores
अयोध्या। शहर की सीमा के आसपास के 43 ग्राम पंचायतों के अयोध्या नगर निगम में शामिल होने के बाद इन गांवों में स्थापित 49 परिषदीय स्कूलों का अब कायाकल्प होने जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 4.76 करोड़ रुपयों से इन विद्यालयों का पुनरुद्घार किया जाएगा। इसके अंतर्गत इन विद्यालयों में छात्र व छात्राओं के साथ दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

साथ ही विद्यालय का फर्श, चारदीवारी, गेट आदि का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके अलावा इन विद्यालयों में शुद्ध पेयजल का भी इंतजाम किया जाएगा।
नगर निगम अयोध्या की सीमा विस्तार होने के बाद 43 गांवों में ग्राम पंचायतों का वजूद समाप्त हो गया है। वहीं इन इलाकों में स्थित परिषदीय स्कूलों की दशा भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इन्हें संभालने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने संयुक्त रूप से योजना बनाई है। इन 43 गांवों के स्थापित 49 स्कूलों का अब कायाकल्प की तैयारी है।
इसके लिए आवास व शहरी नियोजन द्वारा 4.76 करोड़ रुपये का धन उपलब्ध कराया गया है। इससे सभी 49 स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
साथ ही इन विद्यालयों की ईट से निर्मित फर्शों पर टाइल्स आदि लगाया जाएगा। साथ ही इनकी चारदीवारी व भव्य गेट का भी निर्माण कराया जाएगा। बच्चों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ मशीन भी लगाई जाएगी।

साथ ही नए फर्नीचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आने वाले इन 49 विद्यालयों का जल्द ही कायाकल्प होगा।
इसके लिए आवास व शहरी नियोजन द्वारा 4.76 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये जा रहे हैं। योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed