{"_id":"5c9d23a8bdec2213f32f7c9f","slug":"44-thousand-voters-await-voter-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 हजार मतदाताओं को वोटर आईडी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 हजार मतदाताओं को वोटर आईडी का इंतजार
Fri, 29 Mar 2019 01:12 AM IST
vivek vivek
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: vivek vivek
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Voter ID Card
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जद्दोजहद के बीच जिले के 44 हजार मतदाता वोटर आईडी के इंतजार में है। इन वोटरों को मतदाता पहचान पत्र देने के लिए बार-बार टरकाया जा रहा है। लोग मुख्यालय और तहसीलों का चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी उन्हें बृहस्पतिवार को भी अगले दो दिन में वोटर आईडी मिलने का दिलासा दे रहे थे।
इसका वितरण बीएलओ के माध्यम से होना है। निर्वाचन आयोग ने पिछले साल की अंतिम तिमाही में पात्र लोगों को मतदाता बनाने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया था। पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया।
जिले में मतदाताओं की संख्या पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 17 लाख 71 हजार 395 हो गई है। इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की सभी विधानसभाओं में 44,037 नए मतदाता बने। इनमें पहली बार मतदाता बनने वाले मतदाताओं के साथ अन्य मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जद्दोजहद में जुटा है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जिले में पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में शामिल नए मतदाताओं को अब तक वोटर आईडी नहीं मिल पाई है।
लोग तहसीलों से मुख्यालय तक अपने वोटर आईडी के लिए चक्कर लगा रहे हैं। सोहावल के अजय किशोर और लवकुश बताते हैं कि उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया था। उनका नाम तो मतदाता सूची में शामिल हो गया है लेकिन वोटर आईडी अब तक नहीं मिल पाई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि नए मतदाताओं की वोटर आईडी दो दिन में पहुंचने की उम्मीद है। जैसे ही वह यहां पहुंचेगी, इसे बीएलओ के जरिए मतदाताओं तक पहुंचवाया जाएगा। मतदाता बनने के लिए आठ अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों के बगैर अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है।
अभी मतदाता नहीं बने लोग आठ अप्रैल तक करें आवेदन
लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई अब तक मतदाता नहीं बने तो मताधिकार से वंचित रह जाएंगे। जल्दी कीजिए, अभी समय है। व्यवस्था यह है कि लोकसभा चुनाव में नामांकन के 72 घंटे पहले तक मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद विभाग इसका परीक्षण कराकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराएगा। मतदाता बनने के लिए आप भी आठ अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
बगैर अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे अफसर
बगैर अनुमति जिले के अफसर मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आयोग ने मंडल व जिले के अफसरों के बगैर अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी थी। जिला अधिकारी अनुज कुमार ने जिले के अफसरों को बगैर अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है।