फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एडीओ व ग्राम सचिव का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

एडीओ व ग्राम सचिव का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

Thu, 07 Mar 2019 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
एडीओ व ग्राम सचिव का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब
एडीओ व ग्राम सचिव का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

अयोध्या। उपनिदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर ने सूचना देने में लापरवाही बरतने वाले सहायक विकास अधिकारी मसौधा और ग्राम सचिव कैल का फरवरी 2019 का वेतन रोक दिया है।

साथ ही दोनों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही सूचना दिलाए जाने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया है। कार्रवाई सूचना के अधिकारी अधिनियम 2005 के तहत सूचना न उपलब्ध कराए जाने पर की गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कैल के रहने वाले आनंद कुमार मिश्र ने सूचना मांगी थी लेकिन उन्हें नहीं मिली तो उन्होंने इसके खिलाफ मंडलीय कार्यालय मेें अपील की थी। लेकिन अक्तूबर 2018 से अब तक सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक पंचायत ने पत्र संख्या 1868 दिनांक 23 फरवरी को जारी पत्र के जरिए अपीलार्थी को सूचना उपलब्ध करवाने के साथ ही सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि सात मार्च तक दोनों कर्मियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करके उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed