फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धूमधाम से हुआ मां की प्रतिमाओं का विसर्जन

धूमधाम से हुआ मां की प्रतिमाओं का विसर्जन

Sun, 21 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से हुआ मां की प्रतिमाओं का विसर्जन
फैजाबाद। दशहरे के पर्व पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की अगुवाई में जीआईसी मैदान से दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकली। कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन यात्रा फतेहगंज, सुभाषनगर, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुए गुप्तार घाट पहुंची, जहां निर्मली कुंड पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चौक में सांसद, विधायक, डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट व केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने मां की प्रतिमाओं का स्वागत किया।
विज्ञापन


विसर्जन यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार की रात को ही शहर की सभी प्रतिमाएं जीआईसी पहुंच गई थीं। यहां पर प्रतिमाओं को नंबर आवंटित हुआ। इन्हीं नंबरों के आधार पर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए घाट की ओर रवाना किया गया। शोभायात्रा सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन


प्रतिमाओं के साथ चलने वाले भक्त अबीर-गुलाल उड़ा आनंद से खुद तो सराबोर हो ही रहे थे, प्रतिमाओं को निहारने वालों को भी धर्म की मस्ती में रमा दे रहे थे। विसर्जन यात्रा जीआईसी से शुरू होकर फतेहगंज चौराहा, सुभाष नगर, चौक, रिकाबगंज होते हुए गुप्तार घाट गई, जहां निर्मली कुंड पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शोभायात्रा मार्ग तथा घाटों पर सख्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए कई जगहों पर रूट डायवर्ट कर दिए गए थे।

इसके अलावा जिले में मया क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन दिलासीगंज घाट, गोसाईगंज की प्रतिमाओं का महादेवा घाट एवं सीताराम घाट, मिल्कीपुर क्षेत्र की प्रतिमाओं को आमघाट, सोहावल क्षेत्र की प्रतिमाओं का ढेमवा घाट एवं सिंहोर घाट तथा रुदौली क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन कैथीघाट, रीछघाट एवं रामसनेही घाट पर देर रात तक चलता रहा।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस सर्किल के कोतवाली बीकापुर हैदरगंज तथा तारुन थाना क्षेत्रों में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बीकापुर क्षेत्र के कस्बा बीकापुर, खजुरहट, कोछा बाजार, जलालपुर माफी, काजी सराय, उमरपुर सहित तमाम बाजार और चौराहों पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का नंदीग्राम भरतकुंड के पवित्र जलाशय के अलावा सीताकुंड तोरोमाफी, तमसा नदी, विसुही नदी में विसर्जन किया गय। गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं और युवाओं ने भक्ति रस में डूब कर जमकर नृत्य किया।

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सरयू तट ढेमवाघाट पर 124, सिंहोर घाट व कलाफरपुर में 49 प्रतिमाओं सहित कुल 173 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन तमसा नदी पर किया गया। मवई प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली तहसील क्षेत्र 136 और अमेठी जिले की करीब 36 प्रतिमाओं का विसर्जन मवई थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गोमती नदी के रैछ घाट पर किया गया। ग्राम

सतर्क रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी रखे रहे नजर
विसर्जन जुलूस को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा। डीएम डॉ. अनिल कुमार, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा, नगर कोतवाल अमर सिंह, कैंट एसओ आरके राणा सुरक्षा बलों के साथ चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थे। वहीं चौक में सीआरपीएफ की महिला कंपनी को भी तैनात किया गया था। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायन पांडेय, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, व्यापारी नेता चंद्र प्रकाश गुप्त, पार्षद अभय श्रीवास्तव, भाजपा नेता अभिषेक मिश्र समेत डीएम, एसएसपी, केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विजय गुप्ता, सुप्रीत कपूर, उग्रसेन मिश्र व विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं ने विसर्जन यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed