फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा रामनगरी का श्रीराम अस्पताल

हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा रामनगरी का श्रीराम अस्पताल

Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा रामनगरी का श्रीराम अस्पताल
हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा श्रीराम अस्पताल
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के राजकीय श्रीराम अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसकी कवायद तेज हो गई है। दिसंबर माह तक श्रीराम अस्पताल को हाईटेक सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य है। इसकी जिम्मेदारी यूपीएचएसएसपी संस्था को सौंपी गई है। अस्पताल में शीघ्र ही इमरजेंसी वार्ड का विस्तारीकरण होगा। डिजिटल एक्स-रे मशीन, पोस्ट ऑपरेटिव रूम सहित अन्य सुविधाएं भी मरीजों को मिल सकेंगी।
श्रीरामअस्पताल में प्रतिदिन की ओपीडी करीब एक हजार है। श्रीराम चिकित्सालय में अयोध्या शहर एवं इससे सटे ग्रामीण अंचलों के अलावा, कटरा, टिकरी, दुर्गागंज, मांझा, परशुरामपुर, चैरी सिकंदरपुर, विक्रमजोत, छावनी, हरैया, पूरा, मया, गोसाईगंज, अंबेडकरनगर आदि से भी मरीज इलाज को पहुंचते हैं। अस्पताल के मैनेजर शिशिर कुमार ने बताया कि श्रीराम अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई हैं ताकि धर्मनगरी का यह अस्पताल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का विस्तारीकरण होने जा रहा है। अभी इमरजेंसी वार्ड में चार बेड हैं अब इसे बढ़ाकर 15 बेड का किया जाएगा। यही नहीं इमरजेंसी वार्ड में मॉनीटर, डी फेब्रीलेटर जैसी सुविधाएं भी मौजूद होंगी। साथ ही साथ अस्पताल में एमजीपीएस की स्थापना होने जा रही है। एमजीपीएस (गैस पाइप लाइन) के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। अब हर बेड पर ऑक्सीजन यंत्र उपलब्ध होंगे। पहले एक वार्ड में एक ही ऑक्सीजन यंत्र उपलब्ध होता था। अब अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध होगी, अभी तक डिजिटल एक्स-रे न होने से मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ता था तथा जिला अस्पताल या प्राइवेट में एक्स-रे कराने को मरीज विवश होते थे। कहा कि अस्पताल में ये सभी सुविधाएं दिसंबर तक उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन


आईसीयू रूम तैयार, संसाधन का इंतजार
श्रीराम अस्पताल में शीघ्र ही मरीजों को आईसीयू की सुविधा भी मिलेगी। आईसीयू रूम बनकर तैयार है। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि आईसीयू रूम बन चुका है, केवल मैन पावर व संसाधन की आवश्यकता है। बताया कि संसाधन एवं डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। डॉक्टरों की उपलब्धता व संसाधन मिलते ही आईसीयू की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम अस्पताल को यूपीएचएसएसपी प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इमरजेंसी वार्ड का विस्तारीकरण, मर्चरी रूम का नवनिर्माण जैसे अन्य काम शुरू होने जा रहे हैं। आईसीयू की सुविधा शुरू कराने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है।- डॉ.अनिल कुमार, सीएमएस श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed