{"_id":"5afc7a3b4f1c1bcf408b5d60","slug":"41526495803-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"303 वाहनों का चालान, 11 स्कूली छात्रों पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
303 वाहनों का चालान, 11 स्कूली छात्रों पर भी कार्रवाई
Updated Thu, 17 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
303 वाहनों का चालान, 11 स्कूली छात्रों पर भी कार्रवाई
फैजाबाद। शासन के प्रत्येक बुधवार को हेलमेट/सीट बेल्ट दिवस मनाए जाने के निर्देश के अंतर्गत बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा रौनाही, पूराकलंदर, बीकापुर, दर्शननगर, उसरू, देवकाली तथा अयोध्या में 303 दो पहिया-चार पहिया वाहन का चालान किया गया। इसमें 247 हेलमेट का प्रयोग न करने वाले तथा 56 सीट बेल्ट प्रयोग न करने वाले शामिल रहें।
इसके अलावा नौ लोग वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करते पाए गए। उनपर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 11 स्कूली छात्र-छात्राएं बिना हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के फर्राटा भरते मिले, जिनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायन पांडेय ने बताया कि तेज रफ्तार एवं जिग-जैग ड्राइविंग न केवल जुर्म है अपितु यह अपने साथ-साथ दूसरों के जान को भी खतरा उत्पन्न कर सकता है। अभियान में यात्री/मालकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी व शैहपर किदवई, टीएसआई इंद्रजीत यादव समेत प्रवर्तनकर्मी सैय्यद सगीर हुसैन, टीएन सिंह, श्रीपति सिंह, अजय सिंह, श्रीराम श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, राम कुमार दूबे समेत अन्य शामिल रहे।