फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   33 new drains will be built in the municipal area, there will be no water logging

नगर निगम क्षेत्र में बनेंगे 33 नए नाले, नहीं होगा जलभराव

Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
33 new drains will be built in the municipal area, there will be no water logging
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय सुुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए बरसात के दिनों में जलभराव से मुक्त किए जाने की योजना है। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की कंसलटेंट एजेंसी ली एसोसिएट्स ने शहर को जलभराव से मुक्त करने का प्रस्ताव तैयार कर प्राधिकरण को सौंपा है। इसमें शहर के 33 स्थानों पर नालों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

यह पानी के बहाव की दिशा को निर्धारित करते हुए बनाए गए हैं। इसमें 22 नए नालों व 11 लिंक नालों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पूरा ड्रेनेज चार्ट तैयार किया गया है। नए प्रस्ताव को नगर निगम प्रशासन अमल में लाने की तैयारी में लगा हुुआ है। जल्द ही प्रस्ताव के अनुसार डीपीआर तैयार किया जाएगा, अनुमान है कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने में अरबों रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में जलभराव एक बड़ी समस्या है। अक्तूबर माह में तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद पूरे शहर में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई थी। शहर के दक्षिणी छोर पर बसे अधिकांश मोहल्लों में एक हफ्ते तक जलभराव रहा। तमाम प्रयासों के बाद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह फेल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शहर के ड्रेनेज के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अपनी कंसलटेंट एजेंसी को विजन डॉक्यूमेंट के तहत अयोध्या को जल भराव मुक्त किए जाने का प्रस्ताव पेश करने को कहा था। ली एसोसिएट्स ने अयोध्या को जलभराव मुक्त करने का प्रस्ताव तैयार कर प्राधिकरण को सौंप दिया है। शहर के पानी के बहाव की स्थिति को देखते हुए नया प्लान तैयार किया गया है।
इसमें शहर के कुंडों व तालाबों को पुर्नजीवित करने की योजना है। इसमें कुंडों व तालाबों में बरसात के पानी को एकत्रित किया जाएगा। कुंडों व तालाबों को लिंक नालों से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही शहर की प्रमुख 11 सड़कों के किनारे लिंक नाले बनाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में 22 स्थानों पर पानी के बहाव के सापेक्ष नालों को निर्माण किया जाएगा।
विकास प्राधिकरण की ओर यह रिपोर्ट नगर निगम प्रशासन को सौंप दी गई है। नगर निगम प्रशासन इन नालों का डीपीआर बनाने की तैयारी में लगा हुआ है। ली एसोसिएट्स ने बरसात के जलभराव को रोकने के लिए शहर के 65 वर्ग किमी. का सर्वे किया है। इसमें पानी के बहाव के आधार पर प्लान बनाया गया है।
यह प्लान 50 वर्षों की जरूरतों के साथ पिछले 100 वर्षों के बरसात के औसत को देखकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही सरयू में बढ़ते-घटते जलस्तर का भी आंकलन किया गया है।
इन स्थानों पर है नए नाले बनाए जाने का प्रस्ताव
अयोध्या रेलवे स्टेशन, निकट बिरला मंदिर, हाईवे के निकट, तिलोकी गंगा, अयोध्या में नई कॉलोनी, दंतधावन कुंड की नई कॉलोनी, सीता कुंड, कारसेवक पुरम, कौशलपुरी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, फतेहगंज मकबरा रोड, फतेहगंज नाका, फतेहगंज रोड, फतेहगंज देवकाली रोड, पुलिस लाइन गुरुनानक स्कूल के निकट, जनौरा, देवकाली, आर्यकन्या रोड, गद्दोपुर, ऊसरू व पूरे हुसैन खां।
तकपुरा रोड, जियनपुर रोड, टेडीबाजार, आशापुर रोड, टेढ़ी बाजार जंक्शन, साकेतपुरी कॉलोनी, चौक रिकाबगंज रोड, सिटी स्टेशन रोड, सिविल लाइन रोड, रेलवे स्टेशन रोड, धारा रोड।

शहर को बरसात के दिनों में जलभराव से मुक्त करने के लिए ली एसोसिएट्स ने अपना प्लान दे दिया है। प्लान के अनुरूप नगर निगम के निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दे दिया है। डीपीआर बनने के बाद शासन से धन आवंटन के लिए भेजा जाएगा। धन आवंटन होते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।- विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed