फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल

गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल

Thu, 02 May 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल
अयोध्या। कड़क धूप के साथ उमस व भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। लगातार पांच दिन से तापमान में भी खासा परिवर्तन नहीं हो पा रहा है। स्कूलों का समय बदलने से बुधवार को नौनिहालों को थोड़ी राहत जरूर मिली। वहीं, उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल रहे। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में मौसम में विशेष सुधार की आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन


सूरज की तीव्र किरणें पिछले कई दिनों से कहर ढा रही हैं। बुधवार को भी सुबह से भीषण गर्मी ने लोगों को व्याकुल कर दिया। सुबह नौ बजे ही चिलचिलाती धूप व उमस ने लोगों के छक्के छुड़ा दिए। दिन भर लोग हाथ में रूमाल लिए पसीने ही पोंछते नजर आए। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 86 व न्यूनतम 23 प्रतिशत रही। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में मौसम में खास सुधार की संभावना नहीं है। लेकिन 4-5 मई को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed