फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राम मंदिर का राग छोड़ो वेदांती, वरना जला देंगे

राम मंदिर का राग छोड़ो वेदांती, वरना जला देंगे

Tue, 07 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर का राग छोड़ो वेदांती, वरना जला देंगे
राम मंदिर का राग छोड़ो वेदांती, वरना जला देंगे
विज्ञापन

अयोध्या। रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती को राम मंदिर बनाने की बात करने पर लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। फोन से धमकी देने वाले उन्हें जला देने तक की धमकी दे रहे हैं।

इसकी लखनऊ में एक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी धमकियां नहीं थमी है। वेदांती ने कहा कि यूपी के बाहर मेरे पास पुलिस सुरक्षा भी नहीं रहती। ऐसे में मुख्यमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक को पत्र लिख है, लेकिन न सुरक्षा मिल पाई है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद डॉ.रामविलास दास वेदांती ने बताया कि उन्हें ज्ञात व अज्ञात नंबरों से एक महीने से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में फैजाबाद के डीएम, एसएसपी को भी सूचना दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उन्हें 28, 29 जून, 14, 15, 18 व 20 जुलाई को ज्ञात व अज्ञात नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। 28 जून की रात 8:40 बजे उनके मोबाईल नंबर पर 7526035381 नंबर से व 29 जून की सुबह 5:25 मिनट पर 7523076034 नंबर से फोन काल आई। जिसमें मुझे धमकी दी गई कि मुस्लिम आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे हो, ये सब बंद कर दो हम तुम्हारी दुर्दशा कर देंगे।

इसके बाद भद्दी-भद्दा गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि इसी तरह 14, 15, 18 व 20 जुलाई को अज्ञात नंबरों से मेरे पास लगातार फोन आता रहा और मुझे अयोध्या मामले से हटने की धमकी दी जाती रही। कहा जाता है जलाकर मार देंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे योगी सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन यह सुरक्षा जब मैं उत्तरप्रदेश में होता हूँ, तभी तक मेरे साथ होती है। प्रदेश से बाहर जाने पर मैं सुरक्षा विहीन रहता हूँ।


कहा कि वर्ष भर में कई महीने मुझे उत्तरप्रदेश से बाहर रहना पड़ता है ऐसे में मेरी जान का खतरा है। उन्होंने अपने लिए स्थायी सुरक्षा की मांग की है। कहा कि राममंदिर के नाम पर कोई भी समझौता स्वीकार नहीं होगा, अयोध्या में बाबर के नाम पर मस्जिद कतई नहीं बनने दी जाएगी इसके लिए चाहे जान ही क्यों न चली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed