{"_id":"5970f3b14f1c1b14238b45fe","slug":"31500574641-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेला पाकर युवक को जहर पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेला पाकर युवक को जहर पिलाया
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज
हनुमतनगर (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोदरा गांव में देर रात एक युवक को घर में अकेला पाकर तीन लोगों ने जबरदस्ती जहर पिला दिया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
महेशपुर गांव के मजरे मोदरा निवासी अर्जुन सिंह मंगलवार को परिवारीजनों के साथ निमंत्रण में गए थे। घर पर उनका 18 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह अकेला था। रात नौ बजे गांव के ही निवासी हरीराम, धर्मराज, देवी प्रसाद व जगदंबा प्रसाद घर आए और अकेला पाकर चारों ने संदीप को गिराकर जबरदस्ती जहर पिला दिया।
कुछ ही देर में संदीप बेहोश हो गया तो चारों लोग भाग गए। रात दस बजे अर्जुन परिवारीजनों के साथ जब घर पहुंचे तो आवाज देने पर भी गेट नहीं खुला। इस पर वह दीवार फांदकर घर के अंदर गए तो संदीप तड़प रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
संदीप ने घरवालों को बताया कि उक्त चार लोगों ने उसे जबरदस्ती जहर पिलाया है। थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने बताया कि, चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है। छानबीन की जा रही है।